गोदी मीडिया ने इस बार गलत जगह पंगा ले लिया है !
भारत की गोदी मीडिया को न तो पेपर लीक दिखता न ही जनता की कोई समस्या और गोदी मीडिया झालमुडी और मेलोडी पर रिसर्च करने में बिजी है
#गोदी_मीडिया#विकाऊ_मीडिया
ये आह कहाँ जाएगी?
ये ताकत के अहंकार में डूबी किस सत्ता का आशियाना जलाएगी?
ये प्रयागराज के विवेक सर हैं।
ये रो पड़े हैं।
सत्ता के बेलगाम तंत्र ने इनकी कोचिंग एग्जामपुर को सील कर दिया है।
क़सूर सिर्फ इतना कि पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के हक में खड़े हो गए!!
सो हक की लड़ाई लड़ने की सज़ा ये है कि अब रोज़ी रोटी पर संकट है।
क़र्ज़ चुकाने के पैसों का तनाव विकट है।
इनका ये रुदन राजा को हँसाएगा।
दरबारियों के कलेजे को ठंडक पहुँचाएगा।
मगर इस रुदन में एक ‘निरीह हाय’ छुपी है,
इस हाय की लौ से सत्ता का लाक्षागृह एक रोज़ मोम के महल सा पिघल जाएगा!!
@PMOIndia@CMOfficeUP@HMOIndia@RSSorg
Breaking News 🔥
इलाहाबाद के प्रतियोगी छात्रों का आन्दोलन🔥
विगत दिनों में विभिन्न परिक्षाओं में हुए तथाकथित गड़बड़ी के खिलाफ हजारों छात्र रोड पर निकल गए है।
ये छात्र Lekhpal सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए तथाकथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रयागराज में कंपनी गार्डन के नज़दीक आंदोलन कर रहे है।
आज प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्रों ने लेखपाल परीक्षा और अन्य परीक्षा पेपर लीक मामले में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया 👏🚨🚨
आवाज दो हम एक है 👏
#पेपर_लीक
लेखपाल के अभ्यर्थियों की #lekhpalधांधली के खिलाफ हुंकार..
प्रयागराज में आज हुए मीटिंग में लामबंद होकर हम सबने निर्णय लिया है कि परसों दिनांक 29 मई 2026 को प्रयागराज में मनमोहन पार्क चौराहा , कटरा से कैण्डल मार्च निकाला जाएगा।
सभी साथी 29 मई को शाम 6 बजे मनमोहन पार्क पहुँचना सुनिश्चित करें..
अगर UPSSSC और सरकार हमारे शांतिपूर्ण आग्रह को अनदेखा करेगी या दमन करने की कोशिश करेगी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
#Lekhapl_Exam_Investigation
#lekhpal_reexam
#LEKHPAL_PAPER_LEAK
#लेखपाल_पेपर_लीक
आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
#यूपी_लेखपाल_भर्ती
मैंने भी कुछ ट्वीट किए थे जिस कारण मेरा अकाउंट ही बंद कर दिया गया था। आज open हुआ है।
मैं कोई इतना बड़ा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तो हूं नहीं जो अकाउंट बंद किया गया।
मैंने भी यूपी लेखपाल का पेपर दिया है लगभग 800-900km दूर exam देने बहुत सारी परेशानियों को झेलते हुए जाना पड़ा था।
हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे थे बल्कि हम तो सरकार से जांच की मांग कर रहे थे। फिर भी कोई सुनने को तैयार ही नहीं था।
बताओ क्या अब हम किसी भी माध्यम से अपनी मांगे भी नहीं रख सकते!! बहुत दुखद 😭
861 केंद्रों पर हुई परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
आज सुबह 11 बजे से सभी अभ्यर्थी ट्विटर पर एकजुट हों और
#LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION
के साथ अपनी आवाज बुलंद करें।
अब छात्र चुप नहीं बैठेंगे।
#paperleak#upsssclekhpal #