न्याय की माँग — विपिन यादव की दुखद मृत्यु पर सरकार से कड़ी कार्यवाही की अपील
जौनपुर के विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम मल्हनी निवासी 28 वर्षीय विपिन यादव, जो गोंडा के विकास खण्ड नवाबगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे तथा बीएलओ का अतिरिक्त दायित्व निभा रहे थे, की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोक से भर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उन पर एसडीएम , बीडीओ , लेखपाल तथा अन्य द्वारा SIR के लिये अनावश्यक दबाव डाले जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बातें सामने आ रही हैं।
यह स्थिति किसी भी कर्मचारी के लिए अत्यंत दुखद और असहनीय है।
हम सभी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध इन आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जाँच की माँग करते हैं।
यदि किसी भी स्तर पर कर्तव्य के दायरे से बाहर जाकर दबाव या प्रताड़ना की गई हो, तो ऐसे जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सरकार से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी ऐसी परिस्थितियों का शिकार न हो और प्रशासनिक व्यवस्था में भरोसा बना रहे।
विपिन यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।
मृतक की विधवा पत्नी और 4 वर्षीय पुत्र को जल्द न्याय मिलें!!!
#sir #SIR2025 #sirup @ECISVEEP@samajwadiparty@yadavakhilesh@ShyamLalPalSp@BabuSinghKush5@imluckyyadavsp@AshutoshMLC
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है एवं कला व फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
!!ॐ शांति!!
शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस शांति एवं विकास के कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाएं, आइए समाज और विज्ञान के बीच की दूरी मिटाएं