#JNU को बदनाम होना ही था!पहले बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी थी! अब ओबीसी,दलित और आदिवासी जो पढ़ने लगें तो माहौल खराब होगा ही!अब कुछ दिन में टीचर नही होंगे,फंड नही मिलेंगे, फ़ी बढ़ाया जाएगा इसकी शुरुआत हो भी चुकी है!जैसे पहले #पटना#यूनिवर्सिटी बहुत अच्छी थी अब इसकी अच्छाई गुम हो चुकी है
सबसे पहले उम्मीदवार अपने बूथ एजेंट को प्रशिक्षण देकर भेजे ! क्या क्या प्रोसेस करना है! वहां सरायरंजन समस्तीपुर के घटना से ये प्रतीत होता है ! बहुत कुछ गड़बड़ हो रहा है चुनाव आयोग के द्वारा! पार्टी को इसपे ध्यान देना पड़ेगा ! @yadavtejashwi@sanjuydv
लालू जी ने समाजिक न्याय किया तो उनके राज को
सर्वणो ने जंगलराज का नाम दे दिया 🫠
लालू जी के राज मे गरीब, दलित, अछिपिछडा को मंत्री, विधायक, सांसद बना दिया जाता था ❤️
लालू यादव जिंदाबाद ❤️😇
समृद्ध महिला
सशक्त महिला
सुरक्षित महिला
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज “महिला सशक्तिकरण संवाद" में महिलाओं को सशक्त करने, माई-बहिन मान योजना के लाभ तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोजगार व सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने एवं नारी उत्थान संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद होगा। #TejashwiYadav #women #empowerment #RJD
वाह मोदी जी वाह!
काश! रैली की तरह बिहार बंद के लिए भी भाड़े पर लोग बुला लेते। जैसे रैली में पुलिस और प्रशासन पर दबाव देते है ऐसे ही बंद के लिए पुलिस को ही बोल देते वो ही ट्रैफिक रुकवा देते।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने कल #बिहार में दुनिया भर की गुंडागर्दी की। भाजपाई गुंडों ने सरेआम महिलाओं को पीटा, शिक्षिकाओं को पीटा, गर्भवती महिलाओं को रोका, बुजुर्गों को धक्का दिया, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया, बच्चों को स्कूल जाने से रोका, एम्बुलेंस को रोका, शहीद के परिजनों को पीटा लेकिन फिर भी ये नकारे लोग पंचायत तो छोड़िए एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए! धिक्कार है!
बीजेपी की गुंडई पर गोदी मीडिया को सांप सूंघ गया। बेचारों ने इस पर कोई डिबेट नहीं की। विपक्ष के बंद में कोई छींक भी देता तो इनके स्टूडियो में जातिवादी तूफान आ जाता, इनकी पत्रकारिता पर मोर नाचता लेकिन बेचारे बीजेपी की विफलता से सदमें में है।
गुजरात के रहने वाले मोदी जी ने वोट की खेती के लिए बिहार बंद में आम बिहारियों को परेशान करने का मस्ती भरा निर्णय ले लिया। शायद अभी उन्हें बढ़िया स्क्रिप्ट के साथ और अधिक टेसू बहाने होंगे। #TejashwiYadav #Bihar #RJD
बाबू जगदेव प्रसाद जी की हत्या करने वाले, कर्पूरी जी को गाली देने वाले लोग आज भी आदरणीय @laluprasadrjd जी को गाली दे रहे हैं, युवा जननेता @yadavtejashwi जी को गाली दे रहे हैं क्योंकि इन्होंने कभी भी अपने विचारधारा से समझौता नहीं किया!
जैसे बाबू जगदेव प्रसाद जी हर बलिदानी देने को सदैव सज्ज रहे, उसी प्रकार आदरणीय #LaluYadav जी भी को भी हर प्रकार से प्रताड़ित किया गया लेकिन उन्होंने भी कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाया!
#TejashwiYadav
#Bihar
मोदी-नीतीश के भ्रष्टाचार की अजब-गजब कहानी!
गंगा किनारे बसी बिहार की राजधानी पटना में रात 𝟏:𝟑𝟎 बजे एक शक्तिशाली मंत्री के करीबी इंजीनियर के घर 𝐄𝐎𝐔 की टीम पहुंची लेकिन इंजीनियर की पत्नी ने सुबह छह बजे तक गेट नहीं खोला।
इन चंद घंटों में लगभग 𝟏𝟎 करोड़ ₹ जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। जले हुए 𝟏𝟎 करोड़ ₹ के नोट टॉयलेट पाइप और नालियों में मिले जिससे सारे नाले जाम हो गए। बचे-खुचे करोड़ों पानी की टंकी और टॉयलेट पाइप में मिले।
मोहल्ले की जाम नालियों को साफ़ करने के लिए नगर निगम को बुलाना पड़ा। इससे पूर्व भवन निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के घर भी 𝟏𝟏 करोड़ नगद मिले थे।
बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख अब शहर की नालियाँ जाम कर रही है। इसके लिए सभी बीजेपी और नीतीश कुमार के समर्थक व प्रशंसक मोदी-नीतीश को साधुवाद दे सकते है कि विगत दिनों में एक इंजीनियर 𝟓𝟎𝟎 करोड़, एक 𝟑𝟎𝟎 करोड़ और एक 𝟏𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।
𝐃𝐊 𝐓𝐚𝐱 योजना अंतर्गत प्रखंड और थाना स्तर पर घूसखोरी की क्या स्थिति है इस पर आप आम जनता की राय जान लीजिए आपको जमीनी वास्तविकता का ज्ञान हो जाएगा। #Corruption #Bihar
SIR से भाजपाई षड्यंत्र की गंध स्पष्ट रूप से आ रही है!
जो वर्ग और समूह भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं उन्हें ही चिन्हित कर के उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं!
@yadavtejashwi
NDA के निकम्मे महाघोटालेबाजों!
बिहार के विकास का पैसा दामादों में बांटा या परिवार में?
71 हजार करोड़ का क्या किया, पूछ रहा है समूचा बिहार।
#Bihar#RJD#TejashwiYadav
चिराग पासवान भूल जाते हैं कि वह सत्ता का ही हिस्सा हैं!
स्वयं को 'हनुमान' बताकर सत्ता का रसास्वादन तो कर रहे हैं पर जब जनता के सामने जाकर 20 सालों से बिहार की हो रही दुर्गति की जिम्मेदारी लेने की बारी आई तो अपना पल्ला झाड़ रहे हैं!
@yadavtejashwi
बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के सम्मानित पिता जी (बाप नहीं कहूँगा) आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को बिहार की धरती में गाड़ने की धमकी दे रहे है।
अपनी अनैतिक कलाबाजियों की बदौलत बिहार की अधिकांश पार्टियों में भटक चुके, बिन पेंदी के लोटे की तरह अपनी जुबान से लुढ़कने एवं दबाव में विचलित होकर अनाप-शनाप बोलने वाले अस्थिर चित्त के धनी, अधीर व दिग्भ्रमित उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के संस्कारी पिता जी की अमर्यादित धमकी से डरकर गुजरात के रहने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और गृहमंत्री श्री @AmitShah जी ने उन्हें ऐसी जगह बैठाया है। #Bihar
"चुनाव चोर
गद्दी छोड़!"
"जो हिटलर की चाल चलेगा, वह हिटलर की मौत मरेगा!"
राष्ट्रीय जनता दल एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने चुनाव आयोग द्वारा पक्षपातपूर्ण एवं विद्वेषपूर्ण कार्य प्रणाली व सोच के साथ विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर भाजपा के एजेंडे को बिहारवासियों पर थोपे जाने के विरुद्ध बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया!
@yadavtejashwi
#RJD #Bihar #TejashwiYadav
मत का अधिकार छिनने नहीं देंगे। संविधान की हत्या होने नहीं देंगे। किसी का वोट कटने नहीं देंगे। चुनाव आयोग की मनमानी चलने नहीं देंगे।
बीजेपी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र पर किए जा रहे हमले के विरुद्ध बिहार में इंडिया गठबंधन के साथियों ने सदन में प्रदर्शन किया।
इसी संदर्भ में भारत जोड़ो अभियान के संरक्षक श्री योगेंद्र यादव जी से मुलाकात में विस्तृत चर्चा हुई।
#SIR #Bihar #ElectionCommission #TejashwiYadav #RJD #बिहार
20 वर्षों की एनडीए सरकार व मुख्यमंत्री जी के मीडिया प्रबंधन के बल पर बनाई गई सुशासनी छवि का दिखावटी पर्दा अब पूर्णरूपेण उतर चुका है। बिहार के कोने-कोने में घटित आपराधिक घटनाओं और चहुँओर व्याप्त भ्रष्टाचार ने बिहार की सच्चाई आपके समक्ष रख दी है।
अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों का गठजोड़ अब बिहार की व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। जाति-धर्म और अघोषित DK टैक्स अधिनियम के अंतर्गत होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग ने भ्रष्टाचार का एक स्थायी संस्थागत ढांचा बना दिया है। जो उसमें फिट बैठेगा वही फ़ील्ड की पोस्टिंग पाएगा।
गांव से लेकर सचिवालय तक कोई भी काम बिना घूस के नहीं होता। गरीब पेंशन के लिए दर-दर भटकता है, किसान मुआवजे के लिए चक्कर लगाता है, छात्रवृत्ति पाने के लिए विद्यार्थी गिड़गिड़ाते है लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार के हर दरवाजे पर "प्रीपेड टैक्स" यानी रिश्वत देनी पड़ती है।
बीजेपी नीत एनडीए शासन में अफसरों की पोस्टिंग धर्म, जाति और DK टैक्स के आधार पर होती है। योग्यता, दक्षता, परिणाम और ईमानदारी जैसे शब्द इस सरकार के प्रशासनिक शब्दकोश से गायब हो चुके हैं।
DK टैक्स के बल पर विजय हुए “सम्राट” के हर निर्णय ने बिहार पुलिस की मारक क्षमता को इस कदर कुंद कर दिया है कि अपराधी बेखौफ होकर घर, अस्पताल, सड़क, कोर्ट और थाने तक में घुसकर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। थाना स्तर पर पोस्टिंग अब केवल वसूली के अधिकार की तरह बांटी जाती है। जिन अफसरों में असली पुलिसिंग की काबिलियत है, उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया है क्योंकि वो संविधान सम्मत कार्य करते है राजनीतिक बंदी के तौर पर नहीं।
मुख्यमंत्री जी, अगर आप होश में है तो मैं सिर्फ एक ही सलाह और सुझाव दूँगा कि दूंगा, "राज्य को धर्म, जाति, DK टैक्स और चाटुकारिता से नहीं, बल्कि योग्यता, ईमानदारी और दक्षता से चलाइए।" अगर यह सोच आज नहीं बदली, तो इतिहास आपको बीजेपी के निर्देश पर चलने वाले एक असफल शासक के रूप में याद रखेगा। #Bihar #RJD #TejashwiYadav