पूरे राजस्थान में कभी भी बर्ड फ्लू का प्रकोप नहीं हुआ है और न ही अभी तक कहीं से इसकी रिपोर्ट आयी है। इसलिए मुर्गियां पूरी तरह स्वस्थ हैं और इनका अंडा या ब्रायलर चिकन भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पूरे राजस्थान में सिर्फ झालावाड़, बांरा,कोटा, बांसवाडा, चित्तौड़,हनुमानगढ़,जयपुर, दौसा,जैसलमेर,पालीऔर सवाईमाधोपुर में ही कौओं में ही एवियन इंफ्लुएंजा की भोपाल की राष्ट्रीय प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि की गई है। कौओं का एवियन इंफ्लुएंजा वायरस के एच 5 एन 8 स्ट्रेन के कारण है।
*लोगों से अपील है कि किसी भी जिले/क्षेत्र/गांव के कौओं में या जंगली पक्षियों में आसामान्य/ अत्यधिक संख्या में मृत्यु होने की स्थिति में या खबर मिलने पर वन विभाग या पशुपालन विभाग को आवश्यक रूप से सूचित करें।*