कल SI का पेपर देखकर लगा कि शायद RPSC का मानस यह था जिसमें किसी का भी चयन न हो और सीटें खाली रह जाएँ। कठिन पेपर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि हम अभ्यर्थियों की बुद्धिमत्ता और योग्यता का मूल्यांकन कर रहे हैं या केवल ऐसे तथ्य पूछ रहे हैं, जिन्हें याद रखना ही मुश्किल है?
कल से कई वीडियो और गाइड के प्रचार देख रहा हूँ कि हमारे गाइड से इतने प्रश्न आ गए, इतने प्रश्न आ गए। लेकिन क्या कोई यह सोचता है कि बच्चा कितनी चीजें याद रख सकता है? आप कितना भी पढ़ लें, जब मामूली-से तथ्यात्मक बदलाव करके प्रश्न को जटिल बना दिया जाता है, तो अभ्यर्थी का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
अप्लाइड प्रश्न बनाइए, बिल्कुल बनाइए, लेकिन ऐसे तथ्यात्मक प्रश्न का क्या औचित्य जो केवल डर पैदा करें। आज RPSC को लेकर बच्चों में एक भय का माहौल बनता जा रहा है, जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी को भी प्रभावित करता है।
जो विद्वान यह प्रचार कर रहे हैं कि हमारे गाइड से इतने कठिन प्रश्न आ गए, यदि वे स्वयं इस पेपर को दें, तो शायद उन्हें भी हर प्रश्न का सही उत्तर निश्चित रूप से पता न हो। इसलिए केवल कठिन प्रश्न आने को अपनी सामग्री की सफलता बताना उचित नहीं है।
सबसे अधिक दुख उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से मेहनत की है। परीक्षा का स्तर देखकर लगता है कि कितनी भी मेहनत कर लो, ऐसे प्रश्नपत्र में अपनी वास्तविक योग्यता प्रदर्शित करना बहुत कठिन हो सकता है।
हमें सोचना होगा कि हम कहाँ जा रहे हैं और किस प्रकार की योग्यता का चयन करना चाहते हैं। परीक्षा कठिन हो सकती है, लेकिन वह निष्पक्ष, संतुलित और अभ्यर्थियों की वास्तविक समझ का मूल्यांकन करने वाली भी होनी चाहिए।
डॉ धीर सिंह धाभाई
#siexam
#subinspectorexam
नमस्ते ,sir 🙏
आशा है कि आप का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर होगा ।
विमेन सुपरवाइजर भर्ती में पदवृद्धि की कोई गुंजाइश है ,तो हमे बताकर कृपया हमारा असमंजस और ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारी दूर करे ।
धन्यवाद 🙏
@alokrajRSSB
⏳ परीक्षा 5 जुलाई को हुई, लगभग 4.45 लाख युवा शामिल हुए...
लेकिन RSSB LDC का रिजल्ट अब तक अटका हुआ है!
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी एवं बोर्ड अध्यक्ष @alokrajRSSB जी, बेरोजगारों के सब्र का इम्तिहान न लें।
आगामी पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता से पहले LDC परिणाम जारी कर युवाओं को राहत दें!
#LDCResult2026 #RSSB
📢 माननीय आलोक राज जी एवं RSSB से विनम्र निवेदन 🙏
LDC भर्ती 2026 के अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लाखों युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए LDC भर्ती 2026 का परिणाम शीघ्र जारी करने की कृपा करें।
अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त हो, यही निवेदन है। ✌️
#RSSB_LDC_Result_जारी_करो
#LDCभर्ती2026
#बाबू_संघ_राजस्थान
@ldcsangh