यह घटना जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में ग्राम नावर की है दिव्यांश चतुर्वेदी पुत्र सत्यनारायण चतुर्वेदी ग्राम नावर जहां पर कुछ ब्राह्मण समाज के लड़कों ने एक दलित समाज के लड़के के साथ मारपीट की @jalaunpolice मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करे. @dgpup
जिला जालौन
खेत में काम कर रहे युवक पर दबंगों का हमला,
बेल्ट से बेरहमी से पीटकर आरोपी हुए फरार।
युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी।
पीड़ित की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल।
मामला सिरसालकलार थाना क्षेत्र के ऊद गांव का। @Uppolice@dgpup@jalaunpolice@BhimArmyChief
जिला जालौन मे 8 साल के बच्चे को शिक्षक ने बेरमी से पीटा, तीसरी कक्षा के छात्र से बर्बरता की हदें की पार
छात्र को 2 घंटे तक बाथरूम में बंद करके रखा, बच्चे की पीठ पर पिटाई के निशान, निकला खून
शिक्षक रामअवतार राठौर पर @jalaunpolice कठोर से कठोर कार्यवाही करे. @BhimArmyChief@dgpup
जनपद जालौन के थाना एट के अंतर्गत का मामला है
अपराधियों में आखिर क्यों नहीं है पुलिस का डर दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कार्यवाही करने से कतरा रही पुलिस आखिर ऐसा क्यों.
@jalaunpolice मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे.
@BhimArmyChief@dgpup
ASP सुप्रीमो @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी को उनके घर सहारनपुर के छुटमुलपुर में पुलिस द्वारा डिटेन करके रखा गया है
क्या देश में इमरजेंसी लागू है...??
#ReleaseChandraShekharAzad
@myogiadityanath क्या आपका यही रामराज्य है की एक ऑटो चालक जो अपना ऑटो चलाकर घर का गुजाराकरता है.
और एक दबंग व्यक्ति जो की गुर्जर समाज से है बीच चौराहे पर उसे गरीब व्यक्ति के साथ मारपीटव जान से मारने की धमकी वे खौफ होकर दे रहा है .
@jalaunpolice से अनुरोध है कि अगर रिंकू गुर्जर व उसके साथियों पर कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं होती है तो जिला जालौन में एक बड़ा आंदोलन होगा.
@Uppolice@adgzonekanpur@rangejhansi@dgpup@PMOIndia@AmitShah@BhimArmyChief
छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर में मात्र 3 माह पूर्व ज्वाइन हुए 25 वर्षीय रेलवे ठेका मज़दूर प्रताप बर्मन (निवासी ग्राम मुलमुला, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) की मृत्यु रेलवे प्रशासन की लापरवाही और ठेका प्रथा की अमानवीय व्यवस्था का परिणाम है।
23 अगस्त को बिलासपुर रेलवे कोचिंग यार्ड में एसी लीकेज सुधारते समय हाई टेंशन तार (25,000 वोल्ट) की चपेट में आने से प्रताप गंभीर रूप से झुलस गए। पाँच दिन तक अपोलो अस्पताल में इलाज चलता रहा, लेकिन परिवार इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था करने में दर-दर भटकता रहा। रेलवे प्रशासन ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर ठेका कंपनी पर दोष मढ़ दिया। पैसे की कमी के कारण अच्छे से इलाज नहीं हो पाया और प्रताप बर्मन की मृत्यु 28 अगस्त को सुबह 8:30 बजे अपोलो अस्पताल में हो गई।
प्रताप बर्मन की मृत्यु की सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुँच गई थी। माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम से जवाब माँगा। इसके बाद जब रेलवे जीएम और डीआरएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुनवाई में जुड़े, तो उन्होंने अदालत को यह जानकारी ही नहीं दी कि प्रताप बर्मन की मृत्यु हो चुकी है।
माननीय प्रधान न्यायाधीश ठेकाकर्मी के बेहतर इलाज और जान बचाने के लिए निर्देश देते रहे, तब भी उनकी तरफ से यह बात नहीं बताई गई कि प्रताप बर्मन की मौत हो चुकी है। उल्टा रेलवे जोन के जीएम ने घटना के लिए मृतक प्रताप बर्मन को ही जिम्मेदार ठहराकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को गुमराह किया। यह न केवल मृतक और उसके परिवार के साथ अन्याय है, बल्कि न्यायपालिका के साथ भी छल है।
मौके पर 1 घंटे 13 मिनट तक अफसरों और परिजनों के बीच बातचीत चली। अफसरों ने रेलवे की तरफ से 16 लाख रुपये (श्रम न्यायालय के आदेश के बाद) और राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये मुआवज़ा देने की बात कही। लेकिन मृतक की पत्नी (आयु 22 वर्ष) ने स्पष्ट कहा कि यह लापरवाही रेलवे और ठेकेदार की है, जिसके कारण उनके पति की जान गई। पति और जेठ ही घर के कमाने वाले थे, अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर है। इसलिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये मुआवज़ा, सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग रखी।
अभी भी प्रताप का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिजन, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) लगातार बिलासपुर डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं और अपनी माँगों पर अड़े हुए हैं।
मैं रेल मंत्रालय और राज्य सरकार को स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि जब तक परिजनों को न्याय और उचित मुआवज़ा नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा। यह लड़ाई सिर्फ़ प्रताप बर्मन के लिए नहीं बल्कि पूरे ठेका मज़दूर वर्ग की सुरक्षा और सम्मान के लिए है।
@RailMinIndia@ChhattisgarhCMO@AshwiniVaishnaw@vishnudsai@gmsecr
पूर्व शहर मुफ्ती रामपुर, मौलाना मेहबूब अली वजीही कादिरी साहब का निधन न केवल अत्यंत दुखद, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौलाना साहब का जीवन हमेशा इल्म, तालीम और इंसानियत की सेवा को समर्पित रहा। जामे उल उलूम फुरकानिया के शिक्षक और प्रिंसिपल के रूप में, तथा शहर इमाम और मुफ्ती के रूप में उनकी सेवाएँ आज भी समाज के लिए एक मिसाल बनी हुई हैं। उन्होंने समानता, भाईचारे और इंसाफ की जो रोशनी जगाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती रहेगी।
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारजनों, अनुयायियों और हम सभी को इस गहन दुःख को सहन करने का सब्र और हिम्मत प्रदान करें।
विनम्र आदरांजलि!
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के थाना कोच के अंतर्गत ग्राम उमरी में संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा किसी व्यक्ति के द्वारा तोड़ दी गई है
@jalaunpolice पुलिस प्रशासन से अनुरोध कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई कर उस व्यक्ति को जेल भेजनें का काम करे.
@Uppolice@rangejhansi@dgpup@adgzonekanpur@BhimArmyChief
उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के सदर बाजार क्षेत्र के अवध फूड शॉप का मामला
मे -दिनदहाड़े दबंग दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, सड़क पर पटककर बेरहमी से की पिटाई क्या यही क़ानून व्यवस्था है आपकी @myogiadityanath जी
@jhansipolice मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को जेल भेजनें का काम करे.
@dgpup@rangejhansi@Uppolice@adgzonekanpur
उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा गांव में दबंगई का मामला आया सामने।
मजदूरी के पैसों को लेकर परिवार पर दबंगों ने
घर में घुसकर लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट।
कई लोग घायल, वृद्ध महिला का हाथ टूटा।
पीड़ित परिवार का आरोप – पुलिस से कई बार की शिकायत, लेकिन नहीं हुई सुनवाई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल।
@jhansipolice मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे.
@myogiadityanath क्या यही आपका राम राज्य है की मजदूरी कराने के बाद पैसा मांगना गुन्हा है. क्या!
@Uppolice
@dmjhansi1
@dgpup@rangejhansi
@अङ्गज़ोनेकानपुर
@BhimArmyChief@AzadSamajParty