मैंने अपने स्तर पर इसकी जाँच परख नहीं की है। एक पीड़ित छात्र ने यह मैसेज किया है। जिन्हें ध्यान देना चाहिए वो अगर देख रहे हैं तो ध्यान दें। ऐसा मत करें कि छात्र अवसाद का शिकार हो जाए।
नमस्ते सर
आपका ध्यान मै 70वी बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट पर लें जाना चाहता हूं। सर प्री एग्जाम हुए लगभग 1.5 साल हो गए और इंटरव्यू हुए 2 महीना पर अभी तक आयोग के तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। आगे की परीक्षा कराई जा रही है लेकिन पहले वाले का रिजल्ट नहीं । इसके वजह से काफी मेंटल प्रेशर है और आगे के एग्जाम का तैयारी भी नहीं हो पा रहा है। कृपया सर इस मुद्दे पर अपना ध्यान दीजिए एक बार
नमस्ते भैया,
मेरा नाम … है और मैं एक मह्त्वपूर्ण मुद्दे के तरफ आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ।
Bpsc 70 वीं सिविल सेवा परीक्षा 2024 का prelims dec24 में हुआ तथा mains April25 हुआ किन्तु अबतक इसका अंतिम परिणाम नहीं आया है जब कि साक्षात्कार 10 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हुआ था।(approx 50 days हो गए)
Bpsc आयोग के कैलेंडर में परिणाम अप्रैल-मई 2026 दिया गया तथा परीक्षा नियंत्रक के द्वारा साक्षात्कार के दौरान अप्रैल 2026 में परिणाम जारी करने की बात कही गयी किन्तु अभी तक परिणाम जारी नहीं हुई।
आमतौर पर BPSC द्वारा साक्षात्कार समाप्ति के एक सप्ताह में परिणाम जारी कर दिया जाता है,किंतु इसबार कोई सूचना भी नहीं दिया जा रहा आयोग के तरफ से परिणाम को लेकर।
यही नहीं 70 वीं के अंतिम परिणाम के बिना ही 71 वीं prelims और mains करा लिया गया तथा 72 वीं भी अगले माह में कराया जा रहा है।
भैया, 2026 में ही UPSC ने अपने साक्षात्कार समाप्ति के 1 सप्ताह के अंदर ,
UPPSC ने 8 दिन के अंदर और
RPSC ने 1 दिन के अंदर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
बहुत मानसिक रूप से तनाव में है...बहुत उम्मीद से msg भेज रहे।
*क्यों BPSC, क्यों?*
Jungleraj in Bihar. Students are being beaten mercilessly for voicing their rights. Politicians and bureaucrats are mount of corruption and cruelty.
#PoliceBrutality#BPSC_PT_IN_ONE_SHIFT