मोदी के ‘मीडिया मित्र’ आपको देश का सच कभी नहीं बताएंगे, अब देश को सच बताने के लिए हमें सत्याग्रह करना होगा।
कल मैंने अपना माइक सीधा ट्रेड यूनियन के अपने भाई को दिया, आप इन्हीं से गरीब श्रमिकों की पीड़ा सुनिए और सभी तक पहुंचाइये।
मोदी सरकार ने कामगारों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है। 2011 तक सिर्फ 28% फैक्ट्रियां कॉन्ट्रैक्ट वर्कर रखती थी, 2020 तक यह संख्या बढ़कर 98% हो गई।
ठेके पर रखे जाने से हर श्रमिक कमज़ोर हो रहा है। सैलेरीड श्रमिकों में भी आधे से अधिक नियमित घंटों से अधिक काम करते हैं, उन्हें न PF मिलता है और न ही पेंशन, इसलिए आज हर कामगार को अपना और अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस भारत बनाने वाले इन कामगारों को मज़बूत बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें मुट्ठी भर ताकतवर लोगों का गुलाम।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन श्रमिकों की आवाज़ बन, उन्हें उनका हक़ और न्याय दिलाने का माध्यम है।
#ShramikNyay