आशागंज की वाल्मीकि कॉलोनी व धानका बस्ती में संत कंवर राम स्कूल के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बरसात में हालात और गंभीर हो जाते हैं।
अजमेर दक्षिण की विधायक @AnitaBhadelBJP से मांग है कि जनहित को देखते हुए इस सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।
#अजमेर
🎓 छात्रों की गूंज, बदलाव की आवाज़! ✊
NSUI राजस्थान द्वारा आयोजित "अंबेडकर संवाद" कार्यक्रम में NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी छात्रों को संबोधित करेंगे।
🗓️ 05 जुलाई 2026 (रविवार)
🕒 दोपहर 3:00 बजे
📍 अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी, झालाना डूंगरी, जयपुर
@nsui#NSUI
किशनगढ़ के लोकप्रिय, युवा दिलों की धड़कन एवं जन-जन के लाडले विधायक आदरणीय विकास चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का संकल्प हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु दे
@DrVikasAjmer
हमारे प्रेरणास्रोत @RahulGandhi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटा, फल एवं बिस्किट वितरित किए और सेवा, समर्पण व सादगी के साथ जन्मदिन मनाया।
जनसेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है।
अंकित घारू
जिलाध्यक्ष NSUI अजमेर
#RahulGandhi#HappyBirthdayRahulGandhi#NSUI
नसीराबाद विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी एवं मेरे प्रिय बड़े भाई श्री शिव प्रकाश गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂🌹
महादेव की कृपा सदैव आप पर बनी रहे, आप स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
@ShivprakashGjr
8 जून – काला दिवस ⚫
अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हक़, सम्मान और न्याय की लड़ाई में शामिल हों।
आइए, एकजुट होकर यह संदेश दें कि सफाई कर्मचारियों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
#BlackDay#SafaiKarmchari#Ajmer#NSUI#AnkitGharu@VinodJakharIN
अंकित घारू
जिलाध्यक्ष NSUI अजमेर ✊🏻
मोदी तुम वाटर कैनन चलवाओ , जेल में डालो लाठी मारो,डंडा मारो NSUI का कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं दे देता !
#SackDharmendraPradhan
कर्नाटक की सड़कों पर NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक को लेकर हजारों छात्र-छात्राओं, NSUI कार्यकर्ताओं नें विरोध मार्च निकालाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा NTA को बैन करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
#SackDharmendraPradhan
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मसूदा के लोकप्रिय पूर्व विधायक,आदरणीय श्री राकेश पारीक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@MLARakeshPareek
आज अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन रहा। कर्मचारियों की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में ठेकेदार और प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन किया!
अंकित घारू
जिलाध्यक्ष, NSUI अजमेर
#SafaiKarmchari#NSUI@VinodJakharIN
लाठी, वॉटर कैनन और गिरफ्तारी भी छात्रों के हक़ की लड़ाई को नहीं रोक सकती।
छात्रों के न्याय की मांग पर छत्तीसगढ़ में हुए प्रदर्शन में NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी सहित कई साथी घायल हुए। संघर्ष जारी है, छात्रों की आवाज़ बुलंद है।
#nsui
'संगठन सृजन अभियान' के जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में वीरों की भूमि 'राजस्थान' आगमन पर देश के युवा हृदय सम्राट, जननेता आदरणीय श्री @RahulGandhi जी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन।
@INCIndia@nsui#nsui#ajmer@VinodJakharIN
मोदी सरकार आखिर और कितने बच्चों के सपनों की बलि लेगी?
मऊगंज ,मध्य प्रदेश की होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आकांक्षा एक मेधावी छात्रा थीं और उनके 650+ अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन जिस परीक्षा व्यवस्था पर लाखों छात्रों का भविष्य टिका होता है, उसी व्यवस्था में हुई भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार ने एक बेटी की जान ले ली।
आकांक्षा के पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है। परिवार ने बताया की उन्होंने 3,00,000 ₹ का किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर अपनी बेटी की पढ़ाई का सपना पूरा करने की कोशिश की। लेकिन पेपर लीक और सरकार की विफलता ने उस परिवार से उनकी बेटी छीन ली। परिवार की आर्थिक व मानसिक हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है ।
आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री@RahulGandhi जी के निर्देशानुसार परिवार को किसान क्रेडिट कार्ड के ₹3,00,000 के लोन में से ₹2,50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई और शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी !
क्या छात्रों की जान और उनका भविष्य सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखता?
NEET पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों और उनके विश्वास की हत्या है। जिन परिवारों ने इस अन्याय के कारण अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
NSUI मांग है कि पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का आर्थिक मुआवज़ा दिया जाए,भाई-बहन में से एक को सरकारी नोकरी व मुफ्त शिक्षा दी जाए।
हम इस दुख की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और विश्वास दिलाते हैं कि NSUI देशभर में पेपर लीक माफिया और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और NTA को बैन तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।
#bannta #NEETPaperLeak #NEETScam #ModiWeakPaperLeak
NEET छात्रों का दर्द साफ है — मेहनत करने वाले बच्चे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पेपर माफिया खुलेआम खेल खेल रहे हैं और छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से टूटता जा रहा है।
आज पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। पेपर किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं - यह सब इन बच्चों को पता है।
बच्चों का कहना है- जो बात हमें पता है, वो सरकार और संस्थाएं कैसे नहीं जानतीं?
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी से मुलाकात में #NEET छात्रों ने कहा कि उनका भरोसा सिस्टम से पूरी तरह उठ चुका है।
सुनिए पूरी बातचीत 👇
आज NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के साथ दिल्ली स्थित CBSE मुख्यालय पर OSM evaluation system के खिलाफ प्रदर्शन किया।
छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि OSM प्रणाली को तुरंत समाप्त कर निष्पक्ष व पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया लागू की जाए और OSM प्रणाली से जुड़े टेंडरों में जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
#NEET, SSC GD और अब CBSE—हर बार छात्रों को ही नुकसान क्यों?
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही विफलताओं की जिम्मेदारी लें ।
NSUI छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
📍 CBSE मुख्यालय घेराव, दिल्ली
#CBSE #StudentsDeserveJustice #SaveStudentsFuture #NSUI #StudentRights