जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं क��� रूप में मिले आपके अथाह प्यार के लिए हृदय से आभार.
आपका साथ मेरा संबल है, जो जनसेवा के लिए नित नई ऊर्जा देता है.
आप सभी का धन्यवाद.
मुख्यमंत्री @vishnudsai जी सुनि��� आपके कुनकुरी के ग़रीब परिवार के लोगों का दर्द।
फ़रवरी से इस परिवार को राशन का चावल भी नहीं मिल रहा है।
वे बता रहे हैं कि नया राशन कार्ड बना नहीं रहे हैं और पुराने राशन कार्ड से चावल नहीं दे रहे हैं।
सोसायटी और अधिकारियों के पास गये तो बता रहे हैं कि ऊपर से चावल नहीं आ रहा है।
बचाने के लिए संविधान,
7 मई को करें मतदान...
आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के पूर्व वॉर रूम का निर��क्षण किया व वॉर रूम प्रभारी से विस्तृत जानकारी ली और विचार विमर्श करके महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
गरीबी एवं सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए समर्पित रहने वाले पूर्व सांसद श्री संजय गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
राष्ट्रहित में आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
#संजय_गांधी#SanjayGandhi
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्व. मोतीलाल वोरा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपकी कर्तव्य निष्ठा और अद्वितीय समर्पण, सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
#मोतीलाल_वोरा #MotilalVora
श्री विष्णु देव साय जी
मुख्य मंत्री
छ ग शासन
श्रीमान जी, विभिन्न समाचार माध्यमो से यह संज्ञान मे आया है की सरगुजा क़े मैनपाट क्षेत्र क़े गांव सुपलगा,परपटिया, चिरगा क़े पहाड़ी कोरवा जनजाति क़े 15से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश क़े बागपत मे बंधक बना कर रखा गया है।पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति क़े द्वारा संरक्षित जनजाति समूह है, इनका संरक्षण शासन का महत्वपूर्ण दायित्व है आग्रह है की उत्तर ���्रदेश मे बंधक बनाये गए इन युवकों की तत्काल रिहाई करवाई जाय तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाय।
समस्त देशवासियों को 'विजय दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने अद्वितीय शौर्य और पराक्रम से भारत की विजयगाथा लिखने वाले देश के वीर सपूतों को नमन।