राजीव मेरे IIMC के जूनियर थे। उत्तराखंड में मेहनत करके अपना YouTube चैनल चलाते थे। उत्तरकाशी में सरकारी अस्पताल का भ्रष्टाचार दिखाया। 10 दिन लापता रहे,फिर नदी ने एक दिन लाश उगल दी।
चमक-धमक वाला बड़ा पत्रकार होता तो नेता मंत्री ट्वीट करते मगर अभी कोई पूछने वाला नहीं है! CM @pushkardhami जी क्या न्याय होगा?
जब पत्रकार ही पत्रकार की बात नहीं कर रहे तो बाकी क्यों करेंगे? हिंदू-मुस्लिम करने वाली पत्रकारिता के लिए ये खबर नहीं होगी क्योंकि इसमें कोई सेलिब्रिटी या सांप्रदायिकता नहीं है।
कोई बात नहीं! जलते घर को देखने वालों…
इस एक वादे ने हजारों ज़िन्दगीयाँ बर्बाद कर दी...
सरकार की आंतरिक राजनीति का शिकार हुए राजस्थान के RAS students.... आज सिवाय रोने और बिलखने के कुछ नहीं बचा उनके पास....
@PMOIndia@narendramodi@AmitShah@madanrrathore@BJP4India
अभी ये फैसला लेंगे
यार कितना मजाक बनाओगे बेरोजगार युवाओं का
मुझे लगता है कि इनकी बात कोई मान नहीं रहा है क्योंकि इनको भी मांग जायज़ लग रही है तो फिर ये ऐसा क्यों कर रहे हैं।
युवा आपको माफ नहीं करेंगे।
@Rajendra4BJP@madanrrathore#RASMAINSPOSTPONE
https://t.co/SCpPs0S7KG
महाराज ने फरमान निकाला —
प्रजा चाहे भूखी हो, आंदोलन में बैठी हो या सिस्टम से टूटी हो…
परीक्षा तो देनी ही होगी।
पहले RAS के रण को रौंदा,
अब स्कूल लेक्चरर की तलवार को म्यान में ही जंग लगवाने चले हैं।
राजनेताओं की स्क्रिप्ट वही है :
आपका काम हो जाएगा…
पर हर बार काम उनका ही होता है-पोस्ट, प्रोफाइल और प्रतिष्ठा का।
बेरोजगार नेता मंचों पर गरजते हैं,
फोटो खिंचवाते हैं,
और फिर अगली मीटिंग की तारीख देकर निकल जाते हैं।
आयोग और सरकार बस लुका-छिपी खेलते हैं,
जैसे परीक्षा नहीं, कोई दरबारी तमाशा हो।
और बेचारा अभ्यर्थी?
ना तलवार है, ना ढाल।
सिर्फ उम्मीदों की राख उठाकर फिर बैठ गया है अगले इम्तिहान की चिता पर।
ये भर्ती नहीं, सत्ता का शिकार है।
और हम? हम सिर्फ आंकड़े हैं सरकारी प्रेस नोट में।
आख़िरकार राजस्थान में बीजेपी संगठन और सरकार के बीच चल क्या रहा है, कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।
एक तरफ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ RAS भर्ती को लेकर कह रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री से मिलकर तारीख़ बढ़ाने की मांग रखेंगे। लगातार बयान भी दे रहे हैं।
तो दूसरी तरफ सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल साफ कह रहे हैं कि सरकार का रुख स्पष्ट है — परीक्षा तय समय पर ही होगी।
इस बीच ये भी बता दें कि परीक्षा कल यानी 17 जून से शुरू हो रही है।