बेंगलुरु में 3 से 6 सितंबर तक होगा बिहार महोत्सव 2026
‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ की थीम पर आयोजित होगा बिहार महोत्सव
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 सितंबर को करेंगे बिहार महोत्सव का उद्घाटन
आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में होगा भव्य आयोजन
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की मौजूदगी में होगा महोत्सव का शुभारंभ
प्रज्ञा भूमि बिहार की समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति की दिखेगी झलक
लोक कला, संगीत, हस्तशिल्प और बिहारी व्यंजनों का होगा प्रदर्शन
बिहार के पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को भी मिलेगा विशेष मंच
‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ के संदेश के साथ देश के सामने दिखेगा नया बिहार
बिहार की संस्कृति, परंपरा और प्रगतिशीलता का संगम बनेगा बिहार महोत्सव 2026
पटना में बेली रोड (नेहरू पथ) को चौड़ा करने की तैयारी शुरू
डाकबंगला चौराहा से रुकनपुरा तक करीब 7.2किमी सड़क चौड़ी होगी
राज्य कैबिनेट ने इसके लिए 39.80करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है
सड़क चौड़ीकरण के लिए कोतवाली थाना और मौर्यालोक की चहारदीवारी पीछे की जाएगी
सड़क के दोनों ओर उपलब्ध सरकारी जमीन का उपयोग चौड़ीकरण में किया जाएगा
जरूरत के अनुसार पेड़ों की कटाई होगी और नए पौधे भी लगाए जाएंगे
बेली रोड पर ट्रैफिक जाम और आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद है
पीएमसीएच में जल्द हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू होगा
गंभीर घायलों का 15 मिनट के भीतर होगा इलाज शुरू
ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टर 24घंटे उपलब्ध रहेंगे
मरीज के पहुंचते ही उसे 15मिनट में ऑपरेशन थिएटर ले जाने की व्यवस्था
वेंटिलेटर, आईसीयू समेत आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी
24 घंटे सीटी स्कैन, एमआरआई और ब्लड की सुविधा भी मिलेगी
पीएमसीएच में ट्रॉमा सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे
बेंगलुरु में आज ‘बिहार महोत्सव 2026’ का करेंगे उद्घाटन
3 से 6 सितंबर तक बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में होगा महोत्सव
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर भी कार्यक्रम में रहेंगे
बिहार की समृद्ध विरासत, लोक कला और संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन
बिहारी व्यंजन, हस्तशिल्प और कारीगरों के उत्पाद भी महोत्सव में होंगे आकर्षण का केंद्र
बिहार के पर्यटन और ऐतिहासिक विरासत स्थलों को भी मिलेगा व्यापक मंच
‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ के संदेश के साथ आयोजित हो रहा बिहार महोत्सव
बिहार की सांस्कृतिक पहचान को देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने की पहल
आधुनिक और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर भी महोत्सव में पेश करेगी सरकार
जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
संजय झा ने कहा—नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई जगह स्थिति खराब हुई है
बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
पटना समेत कई इलाकों में बढ़ते जलस्तर पर सरकार की नजर
5 सितंबर से बिहार के 12 जिलों में शुरू होगा ‘नीतीश संवाद’
बक्सर से होगी शुरुआत, जल समझौते से हुए नुकसान और लाभ पर होगी चर्चा
बेंगलुरु में बिहार महोत्सव के आयोजन को संजय झा ने बताया देशभर में अच्छा संदेश देने वाला कदम
नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर से करेंगे गंडक-कोसी समेत नदियों का एरियल सर्वे
नेपाल में जल प्रलय की घटना के बाद बिहार की नदियों में बढ़ते जलस्तर और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव के साथ पटना से वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर पहुंचकर प्रभावित और संवेदनशील इलाकों का एरियल सर्वे करेंगे।
नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करने वाली नदियों में जलस्तर बढ़ने के बाद सरकार की चिंता बढ़ी है। खासकर गंडक नदी के जलस्तर और उससे जुड़े तटबंधों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। एरियल सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री नदी के प्रवाह, जलस्तर और तटबंधों की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही नेपाल से जुड़ी अन्य नदियों और जलग्रहण क्षेत्रों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव की मौजूदगी में बाढ़ और आपदा से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा होगी। सरकार की ओर से संवेदनशील जिलों में राहत और बचाव के लिए किए गए इंतजाम, प्रशासनिक तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता और तटबंधों की निगरानी की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
नेपाल में भारी बारिश और जल प्रलय के बाद बिहार में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के एरियल सर्वे के बाद जमीनी स्थिति के आधार पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।
सरकार का फोकस संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय रहते बचाव और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
#Bihar
रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम पहल
अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 वाहन रवाना
स्कूटर और मोटरसाइकिल का हुआ फ्लैग-ऑफ
स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी सुरक्षा
छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगी नई मजबूती
पटना में TRE-4 समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी....
छात्र आज सीएम हाउस की ओर करेंगे मार्च....
मार्च की शुरुआत सुबह 10 बजे गांधी मैदान गेट नंबर-10 से होगी....
छात्र नेता अमन ने बिहार के सभी 38 जिलों के छात्रों से पहुंचने की अपील की...
छात्रों ने कहा- मार्च शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा...
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे गर्दनीबाग धरना स्थल
TRE-4 समेत विभिन्न परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से की मुलाकात
छात्रों के आंदोलन को तेजस्वी यादव ने दिया खुला समर्थन
25 अगस्त को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास घेराव मार्च का ऐलान
तेजस्वी यादव बोले- मार्च में खुद भी रहूंगा शामिल
BPSC के परीक्षा नियंत्रक के बयान पर तेजस्वी यादव ने जताई कड़ी आपत्ति
‘साधु चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’ वाले बयान पर उठाए सवाल
तेजस्वी ने कहा- छात्रों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं
BPSC को विवादित बयान पर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए- तेजस्वी
छात्र आंदोलन के बीच सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा सियासी हमला
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का आक्रोश लगातार जारी है....
25 अगस्त के महाआंदोलन से पहले तेजस्वी यादव ने आंदोलनरत छात्रों को समर्थन दिया....
समर्थन के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया....
डीएम कुंदन कुमार ने छात्र नेताओं सौरव कुमार और दिलीप कुमार को बातचीत के लिए बुलाया....
बैठक में पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा और एसएसपी मुरारी कृष्णा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे....
छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग प्रमुखता से रखी....
शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री से मिलने की मांग भी उठाई गई.....
दिलीप कुमार ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद कम है....
सौरव ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 अगस्त को आंदोलन जारी रहेगा...
सुबह 10 बजे गांधी मैदान गेट नंबर-10 से सीएम हाउस घेराव के लिए मार्च निकालने का ऐलान किया गया...
गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे छात्रों के नेताओं को वार्ता के लिए ले जाया जा रहा सचिवालय
शिक्षा विभाग के मंत्री और प्रधान सचिव से छात्र नेताओं की मुलाकात संभव
छात्र नेता दिलीप समेत प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय ले जाया गया
छात्रों की मांगों और आंदोलन के मुद्दों पर होगी बातचीत
सरकार की ओर से वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश
TRE-4 समेत विभिन्न परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं छात्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में होगी वार्ता
वार्ता के बाद आंदोलन को लेकर सामने आ सकता है बड़ा फैसला
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी....
छात्र नेताओं की पटना DM और SSP के साथ हुई बातचीत....
छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन समेत अधिकारियों से भी वार्ता हुई....
छात्र नेता ने बताया TRE-4 समेत अन्य मांगों पर शिक्षा विभाग की ओर से सकारात्मक संकेत मिले....
लाइब्रेरी साइंस की बहाली के लिए 15 दिन में LET का विज्ञापन जारी करने का आश्वासन.....
ऑल बिहार यूनियन के बैनर तले कल भी जारी रहेगा छात्रों का आंदोलन....
मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग, बातचीत नहीं हुई तो कल मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान....
सुबह 10 बजे पटना के गांधी मैदान गेट नंबर 10 से निकलेंगे महा आंदोलन
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में अनियमितताओं की जांच
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं और अवैध नियुक्तियों के आरोपों की जांच शुरू
संचित निधि के दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ियों के मामलों को राज्यपाल सचिवालय ने गंभीरता से लिया
बिना निविदा सामान खरीदने के आरोपों की भी होगी जांच
आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ मिलीभगत से राशि के दुरुपयोग की जांच होगी
यात्रा भत्ता भुगतान में अनियमितता के आरोप भी जांच के दायरे में
प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग के मामलों की भी होगी पड़ताल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन के निर्देश पर समिति गठित
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी जांच करेगी
जांच समिति को 15 दिनों के भीतर राज्यपाल सचिवालय को रिपोर्ट सौंपनी है
#Bihar