यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि चिरंजीवी योजना में अब तक एक लाख से अधिक लाभार्थियों के 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कैशलैस इलाज हो चुके हैं। प्रदेश के लोग इतनी बड़ी संख्या में चिरंजीवी योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं, यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है।