21वीं सदी का भारत आज विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। एक सपना पूरा होता है तो नया सपना जन्म ले लेता है। ये वो भारत है जो कहता है- "Grow More, Achieve More"
- आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी
Tripura today stands at the intersection of connectivity, commerce & opportunity…
A pleasure to address the Destination Tripura Business Conclave 2026, a platform showcasing a State that is poised to become a preferred destination for long-term investment, catalysing a new wave of enterprise, employment and unprecedented growth.
Guided by Hon’ble PM @narendramodi ji’s transformative Act East Policy and the steadfast leadership of CM @DrManikSaha ji, Tripura is fast emerging as a preferred investment destination and India’s gateway to Southeast Asia, and I urge investors to partner with full rigour in the State’s remarkable growth story.
#RisingNorthEast
#DestinationTripura
India today stands as a labyrinth of technological innovation and a laboratory to test it at civilizational scale…
At @TSDSI_India’s Technical Deep Dive Conference, highlighted Bharat’s many strides in 6G standards, digital public infrastructure and Atmanirbhar innovation.
Led by our hon’ble PM @narendramodi Ji, Bharat is no longer a bystander but an active participant shaping the technologies of tomorrow for the whole of humanity.
From the hills of Meghalaya to the Haat of Dilli…! 🍍
Delighted to inaugurate the Meghalaya Pineapple Festival today along with my dear friend and Hon'ble Chief Minister of Meghalaya, Shri @SangmaConrad ji.
I urge everyone to visit this vibrant festival celebrating the resilience, enterprise and spirit of Meghalaya’s farmers.
Come and savour the world-renowned GI-tagged Kew Pineapple!
📍 Dilli Haat, INA
🗓️ 10–12 July 2026
देश के माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं सादर शुभकामनाएँ।
आपका सरल व्यक्तित्व, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति आपका अटूट समर्पण हम सभी को निरंतर प्रेरित करता है। बाबा भोलेनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
शक्ति के आराध्य भगवान शिव की इस नगरी शिवपुरी से अब बनेंगे माँ भारती की रक्षा के हथियार…
लगने जा रहा है ₹2500 करोड़ का अदानी डिफेंस प्लांट, शिवपुरी है तैयार…
विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले महान दार्शनिक, युग प्रवर्तक एवं युवा चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार आज भी हमें साहस, राष्ट्रसेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमन्त @JM_Scindia जी 5 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
आपके प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न हो रहा हैं।
आज गुना प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मन की बात के 135वें संस्करण को वर्चुअली सुना।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रेरक प्रयासों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनने का संदेश दिया। मन की बात हम सभी को समाज के लिए कुछ बेहतर करने की निरंतर प्रेरणा देती है।
इस दौरान गुना जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री बाबू लाल सैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़ जी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गुना में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी का संबोधन https://t.co/9d9pmlHvbs
आज गुना में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया। कैलाश सिंह कुशवाह, महेश गिरी गोस्वामी और मधु बैरागी से बातचीत कर उनकी सफलता की प्रेरक कहानियाँ सुनीं। साथ ही अन्य लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना लाखों मेहनतकश परिवारों के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सम्मान का सशक्त माध्यम बन रही है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर पलाश का पौधा रोपित किया। पलाश अपने सौंदर्य और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है तथा यह प्रकृति की जीवंत ऊर्जा का प्रतीक है।आइए, हम सभी मिलकर हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
#EkPedMaaKeNaam
विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति हमारे संकल्प को सुदृढ़ करने का सामूहिक दायित्व है।
आज, इस दिवस पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी जनअभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को आगे बढ़ाते हुए हमारे @IndiaPostOffice परिवार ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया है।
डाक विभाग के इन साथियों की यह सहभागिता दर्शाती है कि यह अभियान अब जनभागीदारी से प्रेरित एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। आइए, हम सभी अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर हरित भारत के निर्माण में योगदान दें।
#EkPedMaaKeNaam
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण को शासन का आधार बनाते हुए विकास के नए कीर्तिमान गढ़े हैं। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा सहित हर क्षेत्र में भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा है। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की यही प्रेरणा भी है। 🇮🇳
#12YearsOfSeva
जल, जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और आदिवासी गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का अमूल्य योगदान राष्ट्र की चेतना में सदैव जीवंत रहेगा।
वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।उनका असमय निधन मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
अभी-अभी अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि हम सभी के प्रिय एवं प्रसिद्ध पत्रकार अमित तिवारी जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
इस युवा अवस्था में आपका अचानक यूँ चले जाना स्तब्ध कर देने वाला है। आपका स्नेह, व्यक्तित्व और पत्रकारिता जगत में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आपकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।🙏🏻