भारतीय सेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारजनों को 'थल सेना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सेना के जवानों ने अपने अदम्य शौर्य और पराक्रम से भारतीय थल सेना को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में स्थान दिलाया है। चाहे दुर्गम रेगि���्तान हों या बर्फीले पहाड़, हमारे जवानों ने अपने समर्पण व त्याग से विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च रखा है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को 'थल सेना दिवस' पर नमन करता हूँ।
महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के पुरोधा ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
शोषित, पीड़ित, वंचितों के कल्याण तथा समरस व समतामूलक समाज के निर्माण में उनके असाधारण ���ोगदान सभी के लिए महान प्रेरणा हैं।
'हिंदी दिवस' की प्रदेश वासियों को हृदयतल से बधाई!
हिंदी भाषा हमारी संस्कृति, संस्कार एवं स्वाभिमान की प्रतीक है, हमें बंधुत्व के आत्मीय भाव से जोड़ती है। हम इसके विस्तार एवं विकास हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
आइए, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें।
समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सभी भारतीय भाषाएँ हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किये बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिंदी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं। मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजभाषा हिंदी विकसि��� भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।
हर ���ेशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था।
नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है: PM @narendramodi