आज बिठूर (कानपुर) से विधायक श्री अभिजीत सिंह सांगा जी की माताजी श्रीमती निर्मला सिंह जी (नगर पंचायत अध्यक्ष बिठूर) का आकस्मिक निधन होने पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
आज राजभवन बेंती (कुण्डा) में फरियादियों द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्रों का बारी-बारी से अवलोकन कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने व समझने के उपरांत जिम्मेदार अधिकारी या जिम्मेदार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से उनकी समस्या का समाधान करना ही हमेशा माननीय राजा भइया जी की प्राथमिकता रही है।
आज राजभवन बेंती में कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के उपरांत आये हुए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जानते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी।
जिस नर की बाँह गही मैंने,
जिस तरु की छाँह गही मैंने,
उसपर ना वार चलने दूँगा,
कैसे कुठार चलने दूँगा,
जीते जी उसे बचाऊँगा,
या स्वयं आप कट जाऊँगा…........🙏
@BhanviKumari
कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भइया" जी
(नेता जनसत्ता दल विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़)
जनसत्ता दल के विशेष कार्यक्रम "जनप्रतिनिधि आपके द्वार" के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रम्हौली, शेख मोहम्मदपुर, केरावडीह, जनवामऊ, परियावाॅ और बरियावाॅ में जनता से सीधा-संवाद करते हुए मा• श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भइया" जी
(नेता जनसत्ता दल विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़)
इस मौके पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बाबागंज श्री विनोद सरोज जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप पटेल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल मौर्या जी, ब्लाक प्रमुख कालाकांकर श्री रमेश सरोज जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री हितेश प्रताप सिंह "पंकज" जी आदि गणमान्य जन मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम के उपरांत श्री गोपाल भइया जी श्री कृपालु आश्रम मनगढ़ में आश्रम के शीर्ष पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे ।
मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले महान शासक, अद्वितीय योद्धा, राष्ट्रगौरव, वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन।
आज सांयकाल में राजभवन बेंती (कुंडा) में भगवान बजरंग बली जी के मंदिर में "सुन्दर काण्ड पाठ" करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी।
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के " शीतकालीन सत्र " के प्रथम दिन विधानसभा भवन में अपने साथी विधायकों के साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री जगत सिंह चौधरी जी की पूज्य माता जी एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती जानकी देवी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शांति।