@shivkant@mishramunitu1 राजनेताओं का ये हथकंडा प्रायः सभी देशों में देखने को मिलता है। सत्ता पाने के लिए ये ऐसी ऐसी घोषणाएं करते हैं, जिन्हें पूरा कर पाना प्रायः बहुत मुश्किल होता है।
फ्री की रेवड़ी बांटकर या भविष्य में देने का प्रलोभन देकर ये युवाओं को आलसी, अकर्मण्य
नशेबाज और मिथ्यागामी बनाते हैं।
@mishramunitu1 दिलीप कुमार की हवेली को पाकिस्तान की सरकार ने "शत्रु संपत्ति"घोषित कर अपने अधीन कर लिया है।
राजकपूर की हवेली भी इसी श्रेणी में आती है।
भारत सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में स्थित परवेज मुशर्रफ की कोठी एवं जमीन को "शत्रु संपत्ति"
घोषित कर दिया है एवं अपने अधीन कर लिया है।
@mishramunitu1 इन ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए दूर तक जाना है, इसलिए इनके पास इतने जल पात्र हैं।
जलस्त्रोत अगर समीप होता तो इन्हें एक साथ इतने अधिक पात्र ले जाने की आवश्यकता नहीं होती।
यह चित्र आसन्न जलसंकट को भी इंगित करता है।