हमारी विधानसभा महोली के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बदलूराम निषाद जी का निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें !
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भारत-पाकिस्तान युद्ध में असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले एवं परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भाजपा ‘विक्रयजीवी’ है।
उप्र की सम्पत्ति हो या देश की, बीजेपी सिर्फ़ बेच रही है। भाजपा को राष्ट्र की सम्पत्तियाँ बनाना नहीं आता सिर्फ़ और सिर्फ़ बेचना ही आता है।
लगता है जब पैसा कम पड़ गया तो उप्र सरकार ने अपने ‘एक ट्रिलियन’ के झूठे दावे में पैसे जोड़ने के लिए अब ‘छत्तर मंज़िल’ को अपने संगी-साथियों को ख़ुफ़िया तरीके से गुपचुप बेच दिया है।
बीजपी ‘फ़रोख़्तपेशा’ बन गयी है।
अनंत चतुर्दशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
खुशी, समृद्धि और भाग्य के अग्रदूत भगवान श्री गणेश जी की असीम कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।
#AnantChaturdashi
शिक्षक ही एक सफल राष्ट्र का निर्माण करते हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन
एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भाजपा किसी की सगी नहीं है… कल तक भाजपाइयों की अपनी ही ‘परिषद’ बनाम अपनी ही ‘वाहिनी’ हो रहा था, अब अपने तथाकथित राजनीतिक सहयोगी के ख़िलाफ़, उनके आवासों तक पर प्रदर्शन करवा रही है।
भाजपाइयों की ‘दरारवादी सोच’ अब अपने गुट में भी दरार डाल चुकी है। भाजपा के सहयोगी बने धन-लोलुप लोगों को अब ये समझ आ गया है कि ‘इस्तेमाली’ पार्टी उनकी ‘माली हालत’ तो सुधार सकती है मतलब उनके ख़ज़ाने में ‘माल’ तो दे सकती है परंतु ‘मान’ कभी नहीं देगी क्योंकि भाजपा की साज़िशन चाल ही यही है कि ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’।
बड़े-बड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सामान्य पुलिसकर्मियों को आगे करके भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से बचना चाहते हैं। बड़े वर्चस्ववादी पुलिस अधिकारी एसी में बैठकर, बड़े भाजपाइयों के सामने अपना तो ‘यस सर-यस सर’ कर रहे हैं लेकिन सड़कों पर, भाजपा के आनुषंगिक संगी-सहयोगियों के अभद्र व्यवहार के बावजूद, अन्य कनिष्ठ पुलिसकर्मियों को ‘भाई-भाई’ कहकर हाथ जोड़ने को मजबूर कर रहे हैं।
भाजपा ने अपने तथाकथित राजनीतिक सहयोगियों की जो दुर्गति की है, उससे वो अपने-अपने समाज में मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि अब जाएं तो जाएं कहाँ। भाजपा ने सियासी रूप से उनको बर्बाद कर दिया है। उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गये हैं और चेहरे ‘पीले’।
भगवान श्री विष्णु जी के पांचवें अवतार श्री वामन जी के प्रकटोत्सव दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री हरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
#वामन_जयंती_2024#VamanJayanti_2025
बेरोज़गारी के मारे उप्र के युवा बेचारे इतने हल्के हो गये हैं कि पुलिस उन्हें गोदी में उठाकर ले जा रही है लेकिन भाजपा याद रखे युवाओं का आक्रोश बहुत भारी पड़ेगा।
जब जुगाड़ आयोग AI से सवा करोड़ का अपना घपला पकड़ सकता है तो फिर हमारे द्वारा दिये गये 18000 में से केवल 14 एफ़िडेविट का जवाब देने के बाद बचे 17986 एफ़िडेविट्स का क्यों नहीं?
#हक़_का_गणित
तप्तकांचन गौरांगी राधे वृन्दावनेश्वरी ।
वृषभानुसुते देवी त्वाम नमामि कृष्ण प्रिये।।
श्री राधारानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
एवं हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
श्री राकेश कुमार वर्मा जी की मृत्यु प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण है, प्रशासन यदि तत्परता से अपने कार्य को करता तो ऐसा दुःखद हादसा नहीं होता। (2/2)
ग्राम बसारा निवासी श्री राकेश कुमार वर्मा (उम्र-55 वर्ष) खेत से घास लेने जाने के दौरान बाघ के हमले से दर्दनाक मृत्यु हो गयी, घटना की दुःखद सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा इस दुःख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया (2/1)