अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी गठित!
हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम, 2025 के तहत विभिन्न संगठनों को सेवा सुरक्षा पोर्टल के दायरे में शामिल करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा वेब पोर्टल पर पंजीकरण एवं सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है। पात्र कर्मचारी 7 अगस्त तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
#Haryana #DIPRHaryana
नीतू मेम ने उठाया मुग़लो का मुद्दा ,
" आज देश मे हिन्दू मुस्लिम हो गया है और सरकार ने लोगो को खुश करने के लिए इतिहास मे से मुग़लकाल को हटाया जा रहा है " ...
“जो इस पागलपन में शामिल नहीं होंगे, मारे जाएँगे
कठघरे में खड़े कर दिये जाएँगे
जो विरोध में बोलेंगे
जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएँगे।”
◆ राजेश जोशी
वीडियो क्रेडिट: नई धारा
सरकारें विभागों का निजीकरण करना चाहती है तो कदम आगे बढ़ाए।
ये आउटसोर्स, कौशल निगम के माध्यम से न्यूनतम वेतन पर भर्ती कर्मचारी जो आज की महंगाई में बेगार कराने जैसी है, के माध्यम से छिप छिप कर कदम क्यों उठा रही है? बाद में इन्हे भी हटा दिया जाता है।
ये लोग फिर भ्रष्टाचार में क्यों नही संलिप्त होंगे?
क्लर्क ग्रेड भी इतना न्यूनतम है कि एक क्लर्क अपने बच्चो की पढ़ाई लिखाई ठीक से नहीं करा सकता।
हमारी एसोसिएशन क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उनके ग्रेड बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों व संघर्ष का समर्थन करती है।