संपूर्ण भारत के बजरंगियो का नेतृत्व कर रहें,बजरंगदल
राष्ट्रीय सयोंजक संघ प्रचारक मां नीरज दौनेरिया जी
भाईसाहब को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें।
@NeerajDoneria@BajrangDalOrg@VHPDigital@ChittorVSK
बड़े भाई , मार्गदर्शक,प्रखर वक्ता आदरणीय अभिजात मिश्रा जी को BJP Uttar Pradesh के प्रदेश महामंत्री के नवीन दायित्व की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।
@AbhijatMishr
#HaldighatiVijay450
मुंतखब-उत-तवारीख में अब्दुल कादिर बदायूँनी ने लिखा जो स्वयं युद्ध में मुगल सेना के लिए लड़ रहा था कि राजपूतों के पहले ही विनाशकारी घुड़सवार हमले ने मुगल सेना के अग्रिम दस्ते (Harawal) को छिन्न-भिन्न कर दिया और मुगल सैनिक कई मील दूर भाग गए।
#HaldighatiVijay450
उस समय की राजनीति व्यवस्था के नियमानुसार जमीनों के पट्टे (Land Deeds) जारी करने का एकाधिकार केवल संप्रभु राजा को होता है। महाराणा ने हल्दीघाटी युद्ध में बलिदान हुए वीर सैनिकों व सरदारों के परिवारों को विशेष वित्तीय सहायता व उपहार स्वरूप जमीनें दी।
#HaldighatiVijay450
ऐतिहासिक ख्यातों व सन्दर्भों के अनुसार हल्दीघाटी युद्ध के बाद एक वर्ष तक महाराणा प्रताप ने युद्ध क्षेत्र के आस-पास के गाँवों की भूमियों के पट्टे ताम्रपत्र जारी किये। इन पर 'एकलिंगनाथ के दीवान' महाराणा प्रताप के प्राधिकृत हस्ताक्षर अंकित थे।
#HaldighatiVijay450
वैद्यनाथ मंदिर प्रशस्ति, सीसारमा शिलालेख के अनुसार उदयसिंह से प्रतापसिंह हुए। उन्होंने म्लेच्छ शासक से सनातन धर्म को मुक्त कराया। यह बताता है कि अकबर के लिए महाराणा प्रताप सदा के लिए खटकने वाले एक शल्य (कांटा) बन गए थे।
#HaldighatiVijay450
सूरखण्ड का शिलालेख बताता है कि महाराणाधिराज प्रतापसिंह जी ने अकबर के सेनापति मानसिंह के साथ भीषण युद्ध किया और विजयी हुए। इसी प्रसन्नता में रणछोड़जी के मंदिर की डोहली का प्रसाद किया तथा 4 हल भूमि पुजारी के पुत्र को दान दिया।
#HaldighatiVijay450
समकालीन संस्कृत पांडुलिपि अमरकाव्य वंशावली में हल्दीघाटी युद्ध की विभीषिका का विस्तृत विवरण है कि युद्ध के पश्चात मुगल सेना इस कदर भयक्रांत थी कि महाराणा प्रताप की छापामार भील सेना के डर से पहाड़ों के भीतर प्रवेश करने का साहस नहीं जुटा पाई।
खंड खंड भारत को पराक्रम के बल पर पुनः "अखण्ड भारत बनाएंगे " और भारत माता के खंडित चित्र को पूर्ण करेंगे...
हरियाणा प्रान्त अंबाला में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बौद्धिक सत्र में रहना हुआ।
मंचस्थ प्रान्त संयोजक हरीश रामकली, सह प्रान्त संयोजक ललित जी रहे।
@BajrangDalOrg
जय बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी 🙏
बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी जी के दर्शन पूजन अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
"बजरंग दल की राष्ट्रीय साहसिक यात्रा- बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी 16 से 27 अगस्त 2026 की तैयारी की दृष्टि से परिसर का अवलोकन किय #पुंछ#जम्मूकश्मीर@BajrangDalOrg 🚩
बुर्का माने गुलाम मानसिकता का आवरण,
महिलाओं को गुलाम बनाकर रखने की मानसिकता,स्वतंत्र भारत बुर्का गुलामी से स्वतंत्र होना चाहिए,भारत में देशहित में नैतिक-अनैतिक आपराधिक समस्यायों के समाधान को भारत में बुर्का पूर्ण प्रतिबंधित करने की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
#बुर्का
गौचर ओरण भूमि अतिक्रमण मुक्त हो , राज्य सरकार कानून बनाए - डॉ जैन
(विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में धर्मांतरण कानून बनाने पर राज्य सरकार का किया स्वागत , कहा प्रभावी होने से रुकेंगे धर्मांतरण)
पुष्कर । विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र के विधि आयाम का दो दिवसीय अधिवक्ता अधिवेशन शनिवार से पुष्कर में शुरू हुआ। इस अधिवेशन में आए विहिप के केंद्रीय सयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से कहा कि आज शिक्षा के तुष्टीकरण को समाप्त करना अब सरकार की पहल होनी चाहिए । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा ही सभी जगह लागू होनी चाहिए । ऐसी शिक्षा जो राष्ट्र बोध कराए । मदरसे में भी शिक्षाएं समान होनी चाहिए। धर्म विशेष की शिक्षा बंद होनी चाहिए ।
डॉ जैन ने कहा कि 1995 के गौरक्षा कानून में व्यापक बदलाव की आवश्यकता है । तभी कानून प्रभावी होगा और राजस्थान में गौकशी व तस्करी के मामले खत्म होंगे।
मंदिरों के विषय पर बोलते हुए कहा कि विहिप मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को मुक्त करने की मांग को मजबूत करता है । और यह मांग भी करता है कि मंदिरों का प्रसाद चढ़ावा और आय का धन धर्म संस्कृति सनातन संस्कारों के संरक्षण में उपयोग होना चाहिए । मंदिर की संपति की सरकारी नियंत्रण से मुक्त होनी चाहिए और समाज की ट्रस्ट को संचालन सौंपना चाहिए ।
तभी मिलावटी प्रसाद और हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने के मामले रुकेंगे ।
राजस्थान में बढ़ते धर्मांतरण को रोकने को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा पारित कानून का विहिप स्वागत करता है। और आशा करता है कि अब राज्य में बढ़ते धर्मांतरण के विषय रोक लगेगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान धर्म कर्म का क्षेत्र रहा है। हर गांव में गौचर ओरण भूमि समाज के द्वारा छोड़ी जाती थी । लेकिन दुर्भाग्य से आज उसी गौचर व ओरण भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण से हर गांव त्रस्त है । ऐसे में राजस्थान सरकार से मांग करते है कि हर गांव में ओरण गौचर की भूमि को चिन्हित कर मुक्त कराने का प्रभावी कदम उठाने की अब आवश्यकता है ।
प्रेसवार्ता में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय संगठन मंत्री राजाराम विहिप प्रवक्ता अमितोश पारीक मोतीसिंह राजपुरोहित सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने किया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण
अयोध्या,2अप्रैल। हनुमान जयंती पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया।
बजरंग दल के प्रथम संयोजक श्री विनय कटियार जी(अयोध्या), श्री जयभान सिंह पवैया जी(ग्वालियर), डॉ सुरेन्द्र जैन जी(दिल्ली), श्री प्रकाश शर्मा जी(कानपुर), श्री राजेश पाण्डेय जी(रीवा), श्री मनोज वर्मा जी (कन्नौज), श्री सोहन सोलंकी जी(थार), श्री नीरज दौनेरिया जी(आगरा) और पूज्य संत समाज ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा ( लहर) और चार फिट सात इंच चौड़ा (लपेट) है।
#VHP #VishvaHinduParishad #Bajrangdal #bajrangdal💪 #DurgaVahini #VhpSocialMedia
VIPS कॉलेज में “नशामुक्त युवा” इस विषय को लेकर एक संवाद का आयोजन किया गया था. संस्था के चेयरमन डॉ वत्स, IPS अधिकारी श्री प्रशांतजी गौतम (डायरेक्टर, मेरा युवा भारत) ने भी युवा विद्यार्थी इंजीनियर्स के सामने यह विषय लाया.
लव जिहाद " धर्मांतरण " का सुनियोजित षड्यंत्र...,
हिन्दू युवतियां सजग, सतर्क और सावधान रहें।
विश्व हिन्दू परिषद,इंद्रप्रस्थ-दिल्ली
Vishva Hindu Parishad -VHP Bajrang Dal
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का अखिल भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग आज दिनांक 9 मार्च से प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ( @MParandeVHP ) का मार्गदर्शन मिला।
देश भर के 42 प्रान्तों से 334 शिक्षार्थी व विभिन्न विषयों के 40 शिक्षक वर्ग में सम्मलित हुए।
इस वर्ग के उद्घघाटन सत्र में पूज्य संत श्रीरामानन्द प्रभु जी से धाम आश्रम, विश्व हिंदू परिषद संयुक्त मंत्री माननीय स्थानुमालयन जी, केंद्रीय सह मंत्री केशव राजू जी, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री विवेक कुलकर्णी जी, तेलंगाना प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री नृसिंहामूर्ति जी, प्रांत मंत्री लक्ष्मीनारायण जी, प्रांत सह मंत्री रमेश जी, श्री भानु जी, बजरंग दल बेंगलोर ओर भाग्यनगर क्षेत्र के संयोजक श्री वीर कुमार स्वामी, लखनऊ क्षेत्र संयोजक श्री पुरणेंद्र जी शाही, मेरठ क्षेत्र संयोजक श्री अनुज जी वालिया, भोपाल क्षेत्र संयोजक श्री विश्व वर्धन जी भट्ट, आदि उपस्थित रहे।
बजरंग दल का अखिल भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग भाग्यनगर, तेलंगाना के निकट चल रहा है. युवकों में व्यक्तित्व विकास हो, सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन हो, युवाओं में अनुशासन, श्रम कि प्रतिष्ठा, देशभक्ति, विकसित हो इसलिये देशभर में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते है.