सड़क की गुणवत्ता खाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के ऊपर कब होगी कार्यवाही ? मानिकपुर बाईपास वाया झरी फाटक संपर्क मार्ग बनते ही धंस गया और कई जगह पुलिया भी टूटी @uppwdofficial@ChitrakootDm
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #Chitrakoot
चित्रकूट के दूरस्थ क्षेत्रों में प्रसव सुविधा होगी आसान, 10 पीएचसी पर डिलीवरी सेवा शुरू की गई
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दी जानकारी
चित्रकूट। जनपदवासियों की मांग और दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर प्रसव सेवा शुरू कर दी है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब गर्भवती महिलाओं को घर के नजदीक ही सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन केंद्रों पर नई डिलीवरी व्यवस्था शुरू की गई है, वे हैं—पीएचसी सरईया, मारकुंडी, इटवा डुडेला, रुकमाखुड, भौरी, टिकरा, सरधुआ, घुरेटनपुर, बरवारा और रसिन। इन केंद्रों पर सेवाएं सुचारू रखने के लिए जिला खनिज निधि से 24 अतिरिक्त स्टाफ नर्स तैनात की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इन 24 स्टाफ नर्सों के सहयोग से पिछले दो महीनों में 236 प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। इसके अलावा ओचाटी में भी तीन स्टाफ नर्सों के पद स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि उद्देश्य यही है कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हों तथा महिलाओं को यथासंभव अपने घर के पास ही प्रसव सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि यदि किसी अन्य क्षेत्र में भी ऐसी आवश्यकता हो, तो वे उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं, जहां लोग अपनी बात रख सकते हैं।
चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि ,
"मैं चित्रकूट का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, आप सभी को हर्ष के साथ यह जानकारी देना चाहता हूँ कि जनपदवासियों की मांग और दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकता को देखते हुए हमने दूरस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी प्रसव (डिलीवरी) की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है।"
#Chitrakoot #dm #phc #chc
SBI की मानिकपुर शाखा में लगी भीषण आग , जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर कक्ष पूरी तरह हुआ प्रभावित, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू , प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार उक्त आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही
#चित्रकूट
#चित्रकूट
राजापुर स्थित लूपलाइन चौराहे के पास धूल फांक रही गोस्वामी तुलसीदास महाराज की मूर्ति !
विकास के नाम पर किया जा रहा छलावा
उक्त चौराहे का होना चाहिए जीर्णोद्धार
तुलसी चौक के नाम से विकसित कर बनाना चाहिए चित्रकूट का भव्य प्रवेश द्वार
@ChitrakootDm@UPGovt
#चित्रकूट
बरुआ संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग तेज , ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं
राजापुर तहसील अंतर्गत रामनगर ब्लॉक का मामला
दशकों से सड़क निर्माण को लेकर परेशान ग्रामीण
@ChitrakootDm
चित्रकूट से बड़ी खबर
लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा से प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी आज समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की लेंगे सदस्यता
आगामी विधानसभा चुनावों के पहले बांदा चित्रकूट जिले में बड़ा सियासी उलटफेर!
#चित्रकूट
कर्वी नगरपालिका अंतर्गत गोबरिया रोड, अमानपुर में मोहल्लेवासी जलभराव से परेशान
जिलाधिकारी से मोहल्लेवासियों ने की शिकायत
जिलाधिकारी ने दिया मदद का आश्वासन
डीएम ने फरियादी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर समस्या दूर करने के दिए सख्त निर्देश
#चित्रकूट
थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत काली देवी तिराहा शंकर बाजार में चाकू मारकर की गई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
पहले सैफई में नचनिया नाचने लगती थी लेकिन अब .....
#chitrakoot#pmmodi#birthday
#चित्रकूट
सरधुवा थाना क्षेत्र में खेतों के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
सरधुवा थाना अंतर्गत वीर धुमाई सुर्की गांव में खेतों के पास पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। @chitrakootpol
#चित्रकूट
थाना क्षेत्र पहाड़ी के ग्राम अशोह में जगदीश गौतम के खाली पड़े प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट व मानव शरीर के अंग मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान
सोशल मीडिया में पूर्व विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला का वीडियो वायरल , सियासी गलियारों में उठ रहे सवाल !
सबसे बड़ा सवाल क्या अधिकारी से ऐसे बात करना एक लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश में नेता को शोभा देता है ? क्या ये आने वाले चुनाव 2027 के पहले नेताओ का प्रशासनिक व्यवस्था पर दबाव बनाने वाला तेवर है ?
#chitrakoot
#चित्रकूट ब्रेकिंग: अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग, परिवार के सोते वक़्त हुआ हादसा, आग की लपटों को देख स्थानीय लोगो ने फायर सर्विस और एसपी को दी सूचना, स्थानीय लोगो और फायर टीम ने रेस्क्यू कर दो लोगो को गंभीर हालत में बाहर निकाला, आग की चपेट में आने से एक की मौत होने की सूचना, एसपी अरुण कुमार सिंह समेत अफसरों की टीम मौके पर, फिलहाल आग हुई ठंडी, दो स्थानीय लोगो को रेस्क्यू के दौरान आई मामूली चोटें, रेस्क्यू किए गए दो लोगो समेत सभी को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, कर्वी कोतवाली अंतर्गत धुस मैदान के समीप की घटना
#breaking #justin