जांच और कार्यवाही के नाम पर की जा रही खानापूर्ति !
उपजिलाधिकारी मानिकपुर द्वारा जांच कर तहसीलदार को कार्यवाही के दिए गए सख्त निर्देश
फिलहाल दोषियों पर कार्यवाही छोड़िये अब तक उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डालकर किया जा रहा गोलमाल
मानिकपुर तहसील में एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है !
श्रेणी परिवर्तन के नाम पर बड़ा गोलमाल !
अमचूर नेरूआ की एक जमीन का श्रेणी परिवर्तन नियमों को ताक में रखकर किया गया
मामला सामने आते ही उसे रफा दफा करने में जुटे संबंधित अफसर !
कार्यवाही के नाम पर की जा रही लीपापोती !
गलती करने वाले कर्मचारियों और भू माफियाओं को बचाने का किया जा रहा कार्य !
उक्त जमीन पर भू माफियाओं द्वारा की जा रही प्लाटिंग !
पूरा मामला मानिकपुर तहसील अंतर्गत अमचूर नेरूआ का
पूरे मामले में तहसील मानिकपुर के अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं कड़ी कार्यवाही के निर्देश बावजूद इसके मामले ठंडे बस्ते में पहुंचा !
@ChitrakootDm
#चित्रकूट
कहते हैं कि कानून की आंखें बंद होती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में तो ऐसा लगता है कि खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अपनी आंखें, कान और ज़मीर सब कुछ बंद कर लिया है। सरकार बड़े-बड़े मंचों से पर्यावरण संरक्षण और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त नियमों का ढिंढोरा पीटती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नियमों की असली हकीकत क्या है? रातों-रात नदियों और धरती का सीना कैसे चीरा जा रहा है? अगर नहीं जानते, तो राजापुर तहसील अंतर्गत तीर घुमाई गंगू खंड संख्या 03 से आई यह सनसनीखेज वीडियो देखिए
यह जो वीडियो इस वक्त आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, यह कोई किसी फिल्म की शूटिंग नहीं है। यह ज़मीनी हकीकत है उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले अंतर्गत तीर घुमाई गंगू खंड संख्या 03 की जहां घड़ी में रात के 10 बजकर 15 मिनट हो रहे हैं, जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब यहाँ पर्यावरण को तबाह करने का 'खूनी खेल' शुरू होता है।
चमकती हुई हेडलाइट्स और गरजती हुई ये भारी-भरकम पोकलैंड मशीनें गवाही दे रही हैं कि यहाँ बालू का अवैध खनन किस कदर हावी है। धड़ल्ले से ट्रकों और डंपरों में बालू लादी जा रही है और यह सब हो रहा है प्रशासन की नाक के नीचे
@ChitrakootDm@PMOIndia@UPGovt
"दिन का चैन लूटा, रात की नींद उड़ी... पोकलैंड चलते आई है तबाही का ये दौर।"
बुंदेलखंड की धरती और उसकी लाइफलाइन कही जाने वाली नदियों को अवैध खनन के इस सिंडिकेट ने छलनी कर दिया है। NGT के सख्त आदेशों के बावजूद चित्रकूट में अधिकारियों की नाक के नीचे रात-दिन भारी पोकलैंड मशीनें गरज रही हैं। सड़कें टूट चुकी हैं, पर्यावरण तबाह हो रहा है, लेकिन रसूखदारों की तिजोरियां भरने का खेल बदस्तूर जारी है।
इस 'सफेदपोश' खेल का पूरा सच देखिए 'नवप्रवाह इनसाइट' और 'ग्राउंड जीरो' की इस विशेष रिपोर्ट में।
#ChitrakootNews #SaveRivers #BundelkhandMining #GroundReport #AnujHanumat
@UPGovt@myogiadityanath@ChitrakootDm
क्या बिहार में 'खाकी' ही नया 'जंगलराज' है?
गुनाह सिर्फ इतना कि एक https://t.co/cTR4Wqwe9A के छात्र ने फेसबुक लाइव आकर बदहाल सड़कों और भ्रष्टाचार पर सिस्टम को आईना दिखाया। नतीजा? एक संदेहास्पद एनकाउंटर! सरेंडर की भीख मांगते युवक को गोलियों से भून दिया गया और आवाज उठाने पर पीड़ित परिवार पर ही FIR ठोक दी गई। पढ़िए भोजपुर (आरा) के बिलौती गांव से मेरी यह खोजी ग्राउंड रिपोर्ट
रक्षक ही जब भक्षक बन जाए!
बिहार के भोजपुर में फेसबुक लाइव आकर बिजली-सड़क की बदहाली पर बोलने वाले छात्र भरत भूषण का कथित फर्जी एनकाउंटर। चश्मदीदों का दावा- कट्टा फेंककर रहम की भीख मांग रहा था युवक, पुलिस ने दाग दीं गोलियां।
#JusticeForBharatBhushan #BiharPolice #GroundReport #BiharNews
देश के राष्ट्रीय अखबार नवप्रवाह इनसाइट के लिए खबर #AnujHanumat
#bihar #BharatBhushanTiwari #justice #Encounter @shalabhmani@ManishKasyapsob
चित्रकूट
पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत, 6 लोग गभीर रूप से घायल, कार सवार प्रगाराज से फूल विसर्जित कर गृह जनपद महोबा वापस लौट रहे थे तभी बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुरका हनुमान मंदिर के समीप हुई घटना, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया।
Ground Zero/Chitrakoot samachar की खबर का बड़ा असर
DM पुलकित गर्ग ने निही ग्राम पंचायत खेल मैदान का किया औचक निरीक्षण
DM ने ग्राम पंचायत निही में खेल मैदान का किया निरीक्षण; खेल सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
निही में गंदगी मिलने पर भड़के जिलाधिकारी, आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
पुलकित गर्ग ने निही ग्राम पंचायत की भ्रमण के दौरान वहां हैंडपंप के समीप अत्यधिक गंदगी देखकर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने हेतु निर्देशित किया
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि संबंधित क्षेत्र में नियमित सफाई कर्मियों की कमी है, तो नियमानुसार तत्काल आउटसोर्सिंग के माध्यम से अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया कि जनपद के जिन ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं है, वहां पर नियमानुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मी की तैनाती करते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सचेत किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज विकासखंड मानिकपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत निही में निर्मित खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खेल मैदान में खेल गतिविधियां संचालित न पाए जाने पर मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को कड़े निर्देश दिए कि खेल मैदान में बच्चों व युवाओं हेतु बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्रियां तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि स्थानीय प्रतिभाएं इसका समुचित लाभ उठा सकें और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके
@ChitrakootDm
#चित्रकूट
मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत निही पंचायत में बने खेल मैदान की स्थिति बदहाल , ब्लाक के बड़े बड़े अधिकारियों और प्रधान की अनदेखी के चलते खेल मैदान खंडहर में हो रहा तब्दील , खेल मैदान में लगे खेल उपकरण जंग लगकर हुए खराब ,कुछ उपकरण अव्यवस्था और अनदेखी के चलते हुए पूरी तरह खराब , लाखों रुपए का खेल मैदान बना सोपीश
@ChitrakootDm
#चित्रकूट
मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत निही पंचायत में बने खेल मैदान की स्थिति बदहाल , ब्लाक के बड़े बड़े अधिकारियों और प्रधान की अनदेखी के चलते खेल मैदान खंडहर में हो रहा तब्दील , खेल मैदान में लगे खेल उपकरण जंग लगकर हुए खराब ,कुछ उपकरण अव्यवस्था और अनदेखी के चलते हुए पूरी तरह खराब , लाखों रुपए का खेल मैदान बना सोपीश
@ChitrakootDm
युवाओं को मोटिवेट करने और इन चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों (स्टार्टअप, सरकारी योजनाएं, करियर और टूरिज्म) पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से खास बातचीत
https://t.co/CJmymCu1Jx
#चित्रकूट
लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर हुई बर्बरता के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ चित्रकूट की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन , कचहरी से पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे सैकड़ों अधिवक्ता
#चित्रकूट
कौबरा ग्राम पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार ! वृक्षारोपण और गहरीकरण सहित कई कार्यों में ग्राम पंचायत द्वारा बरती गई लापरवाही ! ग्रामीणों ने की जांच की मांग
@ChitrakootDm@UPGovt
भगवान राम के वनवास काल के दौरान चित्रकूट का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ऋषियन आश्रम पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की । बताया जाता है कि उक्त स्थान में ही सर्वप्रथम यमुना नदी पार कर भगवान राम चित्रकूट पहुंचे थे । यह स्थान प्राचीन काल से ही बागवान शिव की आराधना का सिद्ध केंद्र था। ऋषियन आश्रम वही तपोस्थली है जहां देवताओं से लेकर दैत्यों तक ने तपस्या की थी ।
अदभुत तपोभूमि है ऋषियन ! चित्रकूट के शिव सर्किट का प्रमुख केंद्र है ऋषियन आश्रम .....
#Chitrakoot #Discovery #shivtemple #lordrama
#प्रयागराज: शंकरगढ़ थाना अंतर्गत शिवराजपुर के पास NH 35 में बिना वैध रवन्ना ओवरलोड बालू परिवहन करते ट्रक और ट्रैक्टर दिख जाएंगे । या तो इन्हें खनिज विभाग या फिर स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है या फिर अब रामराज्य आ गया है । शंकरगढ़ का शिवराजपुर क्षेत्र अवैध खनन और ओवरलोड खनिज परिवहन का बड़ा केंद्र बन गया है।
@Uppolice@prayagraj_pol
#चित्रकूट ब्रेकिंग
CHC राजापुर प्रभारी के ऊपर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप !
आयुस्मान कार्ड से विना इलाज किये फर्जी स्टीमेट बनाकर रुपए निकालने का आरोप !
पराको ग्राम पंचायत के रामसूरत ने आईजीआरएस में शिकायत कर बताया कि वह इलाज कराने हेतु अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र राजापुर में दि. 24 -2-26 को गया था जिसका पंजीकरण संस्था-8417 है। इलाज के नाम पर उनके आयुष्मान कार्ड से 14 हजार रुपए के करीब धनराशि निकाल ली गई । जिसकी जानकारी उन्हें मोबाइल में मैसेज आने के बाद मिली ।
सीएमसी राजापुर में आयुष्मान कार्ड से जुड़े ऐसे कई मामले हैं जिनमें अनियमितता के सीधे आरोप अधीक्षक के ऊपर लग रहे हैं ।
आयुष्मान भारत योजना के तहत एक ही डॉक्टर (अधीक्षक ) द्वारा क्यों मरीजों को देखा जा रहा है ?
आयुष्मान कार्ड का गलत प्रयोग कर मरीजों का रुपया निकाला जा रहा !
ग्रामीणों ने सीएचसी राजापुर के अधीक्षक की लचर कार्यशैली के चलते तत्काल हटाने की मांग है।
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत कई अवैधानिक गतिविधियां को दिया जा रहा अंजाम !
@ChitrakootDm
सिंचाई विभाग ने तोड़े भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड
चित्रकूट में बड़ा गोलमाल @ChitrakootDm
ओहन नहर में साइड पिचिंग के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार
नहर की साइड वाल बनाते ही धंस गई ,कई जगह बह गई
सिंचाई विभाग के ठेकेदार और अधिकारियों का कारनामा
मामला सेमरदहा और बौना पुरवा के पास ओहन नहर का
https://t.co/bRtxKvLYYE
चित्रकूट के जंगल लगातार जलकर खत्म हो रहे हैं लेकिन किसी को फिकर नही है । आग से जंगल जल रहे हैं और जीव जंतु भी तड़प रहे हैं। जंगल के कीमती पेड़ पौधों की तस्करी की जा रही है। लगातार पानी का जलस्तर घट रहा है। मौसम में बढ़ रही भीषण गर्मी और पानी की समस्या का मुख्य कारण यही है की हम प्रकृति के साथ अपनेपन का व्यवहार न करके उसे बर्बाद कर रहे हैं । अगर हम सब नही चेते तो आने वाले परिणाम भयावह होंगे ....
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी विकास की राह: चित्रकूट में पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल , अब तक नहीं हुई मरम्मत !
#चित्रकूट। बुंदेलखंड के चित्रकूट जनपद में विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। सदर तहसील के कर्वी ब्लॉक अंतर्गत धतुरहन पुरवा (मऊ ब) से भैसौंधा को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पहली ही मानसूनी बारिश में ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क का निर्माण कार्य महज एक माह पूर्व ही पूर्ण हुआ था।
करोड़ों का बजट, पर गुणवत्ता 'शून्य'
ग्रामीणों और प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, जिला पंचायत द्वारा इस एक किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण अप्रैल-मई के महीने में कराया गया था। पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे पाइप डाले गए थे, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि पहली तेज बारिश के बहाव को यह सड़क झेल नहीं सकी। लगभग 10 मीटर का हिस्सा पूरी तरह बह गया है, जिससे सड़क के बीचों-बीच एक गहरा नाला बन गया है।
हजारों की आबादी 'कैद', बच्चों की पढ़ाई ठप
सड़क कट जाने के कारण भैसौंधा, टिटिहरा, मऊ, इटखरी, कुल्लूखेर और मऊ (ब) जैसे आधा दर्जन गांवों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।
शिक्षा पर प्रभाव: धतुरहन पुरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भैसौंधा पढ़ने जाते हैं, लेकिन रास्ता न होने के कारण पिछले कई महीने से बच्चो को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है ।
जोखिम भरा सफर: ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल नाला पार करने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और मरीजों के लिए स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
प्रशासनिक उदासीनता और कागजी कार्रवाई
मामले को लेकर स्थानीय निवासी अभिषेक त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, रोहित और राहुल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है और जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विभागीय तर्क: अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत (सुधीर कुमार) द्वारा भेजे गए एक पत्र में तर्क दिया गया है कि पहाड़ों से आने वाले अत्यधिक पानी के कारण सड़क कटी है। वर्तमान में बजट की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए वर्षा ऋतु के बाद ही मरम्मत की बात कही गई है। लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ !
मुख्य बिंदु:
निर्माण की अवधि: मात्र 1 माह पहले बनी थी सड़क।
प्रभावित गांव: आधा दर्जन से अधिक।
ग्रामीणों की मांग: सड़क और पुलिया का निर्माण 'मजबूती' के साथ जल्द से जल्द कराया जाए ताकि आवागमन बहाल हो सके।
एक तरफ सरकार बेहतर कनेक्टिविटी का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चित्रकूट के ये दृश्य 'भ्रष्टाचार' और 'अधूरी योजना' की कहानी बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल सीधा है— "अगर एक बारिश में सड़क बह जानी थी, तो जनता के टैक्स का पैसा क्यों बहाया गया?
@ChitrakootDm
सरकार इतरा रही है कि रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आ रहे है, इसका इफेक्ट मंदाकिनी (गौरीकुंड ) में देखिए कितनी गंदगी है। एक साल पहले वहन क्षमता का ढिंढोरा पीटा और अब पर्यटन विभाग अब ख़ुद ही हाई अल्टीट्यूड पर पर्यटकों को ले जाने के लिए अल्ट्रा मैराथन कराने में व्यस्त है, ताकि गंदगी आदि कैलाश और माणा तक पहुँच जाय ? करोड़ों रुपये फ़िल्में बनाने में लुटा दिए और ज़मीन पर लुटी पिटी व्यवस्था। नए डेस्टिनेशन तलाशें जा रहे है ताकि वहाँ भी गंद मचाई जाय, पर्यटकों को तमीज़ नहीं और पर्यटन विभाग को फ़िक्र नहीं।
ऐसे पर्यटन का क्या फ़ायदा ? पिछले दिनों टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स का हादसा होते होते बचा, एक बार लाइसेंस दो और भूल जाओ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करते है, अफसर मौज करते है। टूरिज्म प्रदेश का नारा दिया और नदी किनारे मदिरापान देखकर आँखे मूँद ली। यही है असली पर्यटन।
#उत्तराखंड #Tourism @PMOIndia