पूरे विश्व को करुणा व मानवता क��� संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध जी की तपोभूमि श्रावस्ती पर आयोजित @ApnaDalUP की मासिक बैठक, भिनगा में स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी नेता माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती @AnupriyaSPatel जी का सैकड़ो गाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत किया।
बच्चे ही देश का भविष्य है। आज प्राथमिक विद्य���लय, ओड़ी, जमालपुर मिर्ज़ापुर में प्रतिभावान छात्र व छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करने पहुँची माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती @AnupriyaSPatel जी। स्थानीय ग्रामवासियों ने फूलमाला से स्वागत किया ।
मिर्ज़ापुर के गांधी इंटर कॉलेज, कछवां में आयोजित 3 दिवसीय 'विराट किसान मेला' के अंतिम दिन आज कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाइयों से मिलकर संवाद किया। साथ ही लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों, उत्पादों का भी अवलोकन किया।
हर कदम हर डगर, किसानों का हमसफ़र
आज मिर्ज़ापुर के गांधी इंटर कॉलेज, कछवां में आयोजित 'विराट किसान मेला' में किसान भाइयों का हमसफ़र ट्रैक्टर चलाती माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मिर्ज़ापुर श्रीमती @AnupriyaSPatel जी ।
आज विंध्य क्षेत्र के विकास की कड़ी में एक और सफल प्रयास जनता को समर्पित किया।
चुनार-चोपन रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद इस रेल मार्ग का लोकार्पण करने के लिए चुनार रेलवे स्टेशन से चुनार-चोपन पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर चोपन के लिए रवाना किया #RailRaftar
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री @SureshAngadi_ जी ने बंगलोर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री रामशकल जी भी उपस्थित रहे।केंद्र सरकार द्वारा लगभग 100 किमी लंबी यह परियोजना लगभग 129 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न हुई है। #RailRaftar
विद्युतीकरण हो जाने से अब इस रेलमार्ग पर तेज रफ्तार की रेलगाड़��यों भी चल सकेगी व मुगलसराय रेलखंड द्वारा आपात स्थिति में इस रेलमार्ग का विकल्प के तौर पर उपयोग किया जा सकेगा। अब चुनार में ट्रेनों को इंजन भी नहीं बदलना पड़ेगा। इससे यात्रियों के बहूमूल्य समय की बचत होगी। #RailRaftar
आज शास्त्री उत्सव वाटिका, चुनार में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु सामाजिक संगठन पब्लिक मूवमेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपस्थित हुई। संगठन द्वारा स्वच्छता व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति लगातार जनसहयोग की भावना से सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
आज संत रविदासनगर भदोही के औराई विधानसभा की घोसिया बाजार में जिलाध्यक्ष डॉ. जे. एस. बिंद जी के नेतृत्व मे ग्रामीणों हेतु निःशुल्क स्वास्थ शिविर का कुशलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती @AnupriyaSPatel जी ने जिला संगठन व उनकी टीम की सराहना की।
जनता उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, डेढ़ौना जमालपुर मिर्ज़ापुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रों को ��म्मानित भी किया एवं उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्ता पर मार्गदर्शन किया।
जनपद अयोध्या(फैज़ाबाद) के जिला प्रभारी व पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। ग्रामवासियों ने संगठन में विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती @AnupriyaSPatel जी के नेतृत्व को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कौशाम्बी जनपद में जिलाध्यक्ष श्री कामता पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने पार्टी पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के बारे में भी विस्तृत ज���नकारी दी।