आज एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के राष्ट्रीय यूनियन AIESL के पदाधिकारियों ने मुझसे मुलाकात कर अपनी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि कैसे भाजपा सरकार लगातार कर्मचारियों पर अत्याचार कर रही है और उनकी जायज़ मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
आज के समाचार पत्रों में एक बार फिर से विमान की तकनीकी खराबी की खबर प्रकाशित हुई है। सौभाग्य की बात रही कि यह उड़ान भरने से पहले पकड़ ली गई, अन्यथा अहमदाबाद जैसी एक और गंभीर घटना घट सकती थी।
कुछ दिन पहले ही स्पाइसजेट के विमान का पहिया उड़ान के दौरान खुलकर गिर गया था। यह बेहद चिंताजनक और विचित्र स्थिति है। आज हालत यह है कि सड़क पर चलने वाले टेंपो और बसों के पहिए तक नहीं खुलते, लेकिन भारत जैसे देश में करोड़ों की तकनीक से लैस विमानों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।
इसी बीच एक और गंभीर विषय पर ध्यान दिलाना आवश्यक है। एआईईएसएल (AIESL), जो देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक उपक्रम (PSU) कंपनी है और विमान रखरखाव एवं तकनीकी देखरेख का कार्य करती है, वहां के अनुभवी और प्रशिक्षित तकनीशियन 19 सितंबर से अपने बुनियादी अधिकारों और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
समस्या का समाधान निकालने के बजाय कंपनी ने एक खतरनाक कदम उठाते हुए अनुभवहीन और बिना प्रशिक्षण के लोगों को दिहाड़ी (Daily Wages) पर नियुक्त करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा अर्थ है कि 600 करोड़ से लेकर 6000 करोड़ रुपये मूल्य वाले विमानों की मरम्मत और रखरखाव अब अनस्किल्ड और अनुभवहीन लोगों से करवाया जा रहा है।
यही स्थिति केवल AIESL तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अधिकांश एयरलाइंस में देखने को मिल रही है। कंपनियां विमानों की खरीद पर तो अरबों रुपये खर्च करती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और रखरखाव के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को स्थायी नौकरी, बेहतर प्रशिक्षण और सम्मानजनक सुविधाएँ देने में पीछे हटती हैं।
सबसे चिंताजनक यह है कि इस पूरी स्थिति पर देश की विमानन सुरक्षा एजेंसी डीजीसीए (DGCA) और नागर विमानन मंत्रालय पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। वे केवल तमाशा देख रहे हैं और करोड़ों यात्रियों की जान को अनावश्यक जोखिम में डाल रहे हैं।
हम सरकार और विमानन नियामक एजेंसियों से मांग करते हैं कि:
1. अनुभवी और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की हड़ताल का समाधान तत्काल निकाला जाए।
2. विमान सुरक्षा के नाम पर कोई समझौता न किया जाए।
3. दिहाड़ी और अनुभवहीन लोगों को विमान रखरखाव के कार्य से तुरंत रोका जाए।
4. एयरलाइंस कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया जाए और सुरक्षा मानकों पर कड़ाई से पालन कराया जाए।
विमान केवल मशीन नहीं है, यह जनता की जान से सीधा जुड़ा विषय है। सुरक्षा पर कटौती करना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा।
We want regularization only.
@MoCA_GoI@RamMNK@DGCAIndia@AIESL_MRO
#FTE2Permanent
#UniteForPermanent
#strike
#Aviation
#AIESLRespectFTE
#AIESLStopExploitation
#AIESLJusticeforFTE