भारत की राष्ट्रपति के साथ आपका ये बर्ताव ठीक नहीं है सर!
आपसे सामान्य शिष्टाचार की बात करना भी मूर्खता है;
पर संवैधानिक पदसोपान के हवाले से मैं ये बात ज़रूर कहूँगी कि राष्ट्रपति के खड़े होने पर प्रधानमंत्री को बैठे नहीं रहना चाहिए.
देश का आदिवासी समाज और महिलाएँ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को अपना आदर्श मानते हैं. आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे हैं सर!
@narendramodi@Droupati_Murmu@NCWIndia@smritiirani
#महिला_राष्ट्रपति #द्रौपदी_मुर्मू
#भारत_रत्न
#ModiKaParivar #LokSabhaElections2024
#nehasinghrathore
कन्नौज सांसद @SubratPathak12 जो अपने आपको मोदी का परिवार कहते हैं उन्होंने पहले तो कन्नौज में लोधी समाज की प्रेरणा अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा हटवाई और जब लोधी समाज ने कहा कि हमने आपको वोट दिया था तो बोले तुमने वोट दिया नहीं हमने खरीदा था
स्पष्ट है कि पैसे के माध्यम से वोट लिया गया था ये स्वीकारोक्ति खुद @SubratPathak12 कर रहे और @ECISVEEP को संज्ञान लेते हुए सुब्रत पाठक पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए
लोधी समाज के लोग भी देख लें कि खुद को "मोदी के परिवार" कहने वाले लोग पिछड़े दलित समाज के प्रति कैसी घृणित मानसिकता रखते हैं
भाजपा और उसके सभी नेतागण दलितों पिछड़ों के प्रति दूषित मानसिकता रखते हैं तथा सुब्रत पाठक की ये स्वीकारोक्ति भाजपाई मानसिकता पर मुहर है
#नहीं_चाहिए_भाजपा
भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर फंस चुकी है और मामले को दबाने के लिए नित्य नए उपक्रम कर रही
लेकिन भाजपा का भ्रष्टाचार जनता के सामने उजागर हो चुका है ,भ्रष्ट भाजपाई चाहें जितना इसे छिपाने का जतन करें लेकिन जनता सवाल पूछ रही है
जनता से बेईमानी क्यों की ?
#नहीं_चाहिए_भाजपा
अपना मैयार हैं शाहों से बग़ावत करना..
मै उलझती रहती हूं फक़त शहर के सरदारों से 💪
आज मैं सड़क पर लड़ रही हुं ना इंसाफी ज़ुल्म के खिलाफ़ कल inshaallah सदन में लडूंगी
Sayyad uzma Parveen 💪
उज्जैन में मूक-मूरत बनी भाजपा सरकार की पुलिस के सामने, देश को एक करनेवाले सच्चे देश प्रेमी सरदार पटेल जी की मूर्ति के साथ ऐसा वीभत्स व्यवहार बेहद निंदनीय और दंडनीय है। इससे पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाने का जो दावा भाजपाइयों ने किया था वो केवल राजनीतिक फ़ायदा उठाने की साज़िश भर था। इस वारदात में शामिल हर एक आरोपी को चिन्हित करके तुरंत दंडात्मक कार्रवाई हो। ये किसी राष्ट्र-द्रोह से कम नहीं है।
राष्ट्र पुरुषों का सम्मान करना वो क्या जानें जिनका राष्ट्रीय आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। मुखबिरों से देशभक्ति की उम्मीद बेमानी है।
#नहीं_चाहिए_भाजपा
हर 26 जनवरी हर 15 अगस्त लगातार NRC के बाद 4 साल से मुझे हाउस अरेस्ट किया जाता हैं ना सरकार जवाब देती है ना प्रशासन अब देखना ये है क्या कल भी ये मुझसे तिरंगा फहराने का अधिकार छीन लेंगे ?क्या इस बार भी संविधान का हनन किया जाएगा क्या मुझे कल तिरंगा फहराने दिया जाएगा 🇮🇳😔
सर्दी आ गई, स्कूलों में स्वेटर ना बांट सकी नाकारा योगी सरकार!
गोंडा के बेसिक स्कूलों में बिना स्वेटर,जूते व मोजे के स्कूल जा रहे बच्चे। नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ कर रही सरकार। शर्मनाक!
पूरे प्रदेश का है यही हाल।
स्वेटर जूते और मोजे का पैसा बच्चों के खाते में जल्द से जल्द भेजे सरकार।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज बिजनौर के नूरपुर स्थित खालसा इंटर कॉलेज में विधायक श्री राम अवतार सैनी के नेतृत्व में निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित किया। यह यात्रा राजधानी लखनऊ से 16 नवम्बर को प्रारम्भ हुई थी।
श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के नेता जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बात करते हैं। आज कल मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी बात करते है जो प्रदेश की जनता की समझ में न आये।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है तो डीजल, पेट्रोल पर इतनी महंगाई क्यों है। सरकार किसानों के गन्ने की कीमत क्यों नहीं बढ़ा रही है। नौजवान खाली हाथ क्यों बैठे हैं उनके पास नौकरी और रोजगार क्यों नहीं है? अगर उत्तर प्रदेश रेवन्यू सरप्लस स्टेट है तो किसानों के गन्ने की कीमत बढ़नी चाहिए। गन्ना किसानों का पूरा का पूरा बकाया भुगतान किया जाय।
श्री यादव ने कहा कि इसी तरह से भाजपा कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस कहा हैं? प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। हत्या और महिला अपराध की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। जातीय जनगणना के बगैर सामाजिक न्याय नहीं हो सकता है। जातीय जनगणना से सभी जातियों के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिलाया जाएगा। समाजवादी पार्टी लम्बे समय से जातीय जनगणना की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ताकत में आयेगी तो जातीय जनगणना कराएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में तमाम ऐसी जातियां है जिनकी न तो कोई पहचान है और न उनकी संख्या की जानकारी है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। लेकिन पिछड़ी जातियों को साजिश और षडयंत्र के तहत उनके हक और सम्मान से दूर रखा गया।
कार्यक्रम को विधायक श्री राम अवतार सैनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री स्वामी ओमवेश, विधायक श्री मनोज पारस, विधायक श्री तसलीम अहमद, पूर्व विधायक श्रीमती रूचि वीरा, पूर्व विधायक श्री नईमुल हसन, जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।
भावभीनी श्रद्धांजलि!