रंग, उमंग और उल्लास के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह उत्सव आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। आइए, पारंपरिक गरिमा तथा आपसी सम्मान के साथ होली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाएं।
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक ‘होलिका दहन’ समाज में एकता, सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।