भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
रक्षा के इस पवित्र संकल्प के साथ यह पर्व हर रिश्ते में अपनत्व बढ़ाए और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का संचार करे।
#RakshaBandhan
भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को चुने जाने पर शुभकामनाएँ और बधाई।
भारतीय जनता पार्टी संगठन के वैचारिक अनुष्ठान में जनसंघ के समय से ही सभी कार्यकर्ता तन- मन -धन समर्पित करते हैं और यही भाजपा को सशक्त बनाती है ।
तिरंगा हमारे राष्ट्र के मान, सम्मान और स्वाभिमान का गौरवशाली प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन की भागीदारी से एक विराट जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
आइए, अपने घर और प्रतिष्ठान पर गर्व से तिरंगा फहराएं और राष्ट्रप्रेम के इस अभियान को और व्यापक बनाएं।
#HarGharTiranga
#HGT2026
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को हंसते हुए गले लगाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिंद 🇮🇳 भारत माता की जय 🙏
पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण करें, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
#harharmahadev