महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे...' का उद्घोष कर उन्होंने राष्ट्र की एकता व अखंडता के संकल्प को नई संजीवनी दी एवं अपना बलिदान देकर संपूर्ण राष्ट्र को जागृत किया।
'अखंड भारत' के प्रति उनका समर्पण हम सभी को नई प्रेरणा, नई ऊर्जा और नई शक्ति से भर देता है।
जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी ने अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जागृत की।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
अंग्रेजी शासन के अन्याय के विरुद्ध जनजातीय स्वाभिमान को नई ऊर्जा एवं 'उलगुलान' के अमर उद्घोष से भारत के स्वाधीनता संघर्ष को नई दिशा देने वाले 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
त्याग, तप और राष्ट्रनिष्ठा से आलोकित आपका जीवन भारत की अमर प्रेरणा है।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
मां भारती के अनन्य उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और अदम्य साहस के प्रतीक 'स्वतंत्रवीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वीर सावरकर जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम के संकल्प, सांस्कृतिक गौरव और अखंड भारत की चेतना को समर्पित रहा। काला पानी की अमानवीय यातनाओं को सहते हुए भी देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अडिग संघर्ष और वैचारिक दर्शन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए सदैव प्रेरणा का अक्षय स्रोत रहेगा।
जयोस्तुते हे उषे, प्रभात-किरण-भूषिते...
स्वतंत्रते भगवती, त्वामहं यशोयुतां वन्दे!
माँ भारती के अनन्य सेवक, पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूँ। 🇮🇳
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके नाम मात्र के स्मरण से ही रोम-रोम राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मगौरव के भाव से पुलकित हो उठता है।
वे असह्य यातनाओं को निर्भीकता और निडरता से सह गए, लेकिन स्वतंत्रता के दीप को जलाए रखे। उन्होंने मां भारती की सेवा में स्वयं का होम कर दिया। देशवासियों के लिए सदा वंदनीय रहेंगे।
#विनायक_दामोदर_सावरकर
#VinayakDamodarSavarkar
#VeerSavarkar
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु कठोरतम अमानवीय यातनाएं सहकर अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन।
उनकी क्रांतिकारी चेतना और संघर्षपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और अटूट संकल्प का अमूल्य संदेश देता रहेगा।
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
स्वाधीनता संग्राम के निर्भीक सेनानी वीर सावरकर जी ने मातृभूमि की सेवा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। देश और विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण कैसा होता है, उनके जीवन और लेखनी से इसकी सीख मिलती है। “हे मातृभूमि! तेरे बिना जीवन मृत्यु के समान है।” उनका यह कथन राष्ट्र के प्रति उनके अथाह प्रेम का प्रतिबिंब है।
अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध कर देशवासियों को एक करने वाले सावरकर जी का जीवन युगों-युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
Remembering Veer Savarkar on his Jayanti. His courage and patriotism will always inspire people. His intellect and emphasis on social reform are also noteworthy.
बंगाल से बड़ी खबर!
बंगाल में मौलवियों की सरकारी सैलरी बंद।
पश्चिम बंगाल में अब इमामों और मोअजिनों को नहीं मिलेगा भत्ता।
मज़हब के नाम पर मिलने वाली स्कॉलरशिप पर भी लगी रोक।
मदरसा को मिलने वाले तमाम सरकारी सहायता को बंद करने का निर्णय लिया गया है, इसमें इमाम और मोअज्जिम को मिलने वाला मासिक भत्ता भी शामिल है।
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला!
'चिकन नेक' की 120 एकड़ जमीन केंद्र को ट्रांसफर।
ममता राज में 'चिकन नेक' पर आंखें गड़ाए था चीन-बांग्लादेश!
CM सुवेंदु के एक फैसले से 8 राज्यों का डर 'छूमंतर'
पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल के रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील 'चिकन नेक' (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) क्षेत्र की करीब 120 एकड़ जमीन और 7 नेशनल हाईवे स्ट्रेच केंद्र को ट्रांसफर करने का बड़ा फैसला किया है।
यह कदम पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
बंगाल से बड़ी खबर!
राष्ट्रवाद की राह पर बंगाल।
बंगाल के सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार से वन्दे मातरम गाना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने की घोषणा।
अब बंगाल का बच्चा-बच्चा, जय-जय श्री राम बोलेगा!
कोलकाता के भवानीपुर में मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने निकाली विजय यात्रा।
विजय यात्रा के दौरान बजे हिंदूवादी गाने, लोगों में उत्साह का माहौल।