भारत के सविधान में 5वी अनुसूची 244,1,पैरा 5 के 1 में साफ लिखा गया है कोई भी प्रावधान गेर आदिवासी के लिए नही किया जा सकता राजस्थान की सरकारों ने वोट बैंक के लिए अनुसूचित क्षेत्र के नियमो की धज्जियां उड़ा दी उसे दुरस्त करो आदिवासी के साथ न्याय करो
@RajCMO#अधिसूचना2013_16रद्द_करो
सरकार द्वारा नक्सलवाद के नाम पर बेकसूर लोगों को मारने पर एक आदिवासी सांसद अगर उनकी आवाज उठाता है, तो उसे भी भरे सदन में नक्सलवादी कहा जाए, तो फिर पूरे देश में आदिवासियों पर किस प्रकार से जुल्म होता होगा ?
Parliament of India (संसद) देश की सबसे बड़ी पंचायत है। यहां आदिवासी सांसद को उसके समाज की आवाज उठाना भी गुनाह है, तो फिर बाबा साहब के संविधान का क्या अर्थ रह जाता है ? यह केवल एक व्यक्ति नही, पूरे आदिवासी समुदाय के सम्मान का प्रश्न है।
#अमित_शाह_माफी_मांगे
@TheQuint@thewire_in@ndtv@IndianExpress@1stIndiaNews
#DNA_तस्करी
यह केवल डेटा की चोरी नहीं है, बल्कि 'जैविक संप्रभुता' (Biological Sovereignty) और 'निजता के अधिकार' (Right to Privacy) पर सीधा हमला है। बिना अनुमति के आदिवासियों के रक्त के नमूने लेना और उन्हें विदेशी फार्मा कंपनियों तक पहुँचाना नैतिक और कानूनी, दोनों रूप से गलत है।
आज केन्द्रीय मंत्री @iChiragPaswan जी से मिलकर संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर में फूड प्रोसेसिंग इनफ्रास्ट्रक्चर, कोल्ड स्टोरेज एवं अन्य समस्त योजनाओं को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में क्रियान्वित को लेकर चर्चा की।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मंत्री का असली एजेंडा है लोगों को लड़वाओ, असली मुद्दों से भटकाओ और कुर्सी पर टिके रहो।
पर अब ये चाल नहीं चलेगी!
जनता जवाब देगी गद्दारों को पहचान चुकी है।
@BhajanlalBjp@BabulalKharadiB#डूंगरी_बांध_नहीं_चाहिए
@BhajanlalBjp छत नहीं गिरी है, सपने गिरे हैं,
मासूमों के साथ उनके अपने गिरे हैं।
झालावाड़ की ज़मीन पूछ रही है सवाल,
"क्या सिर्फ़ चुनावी मौसम में आता है ख्याल?
वो CM रहीं फिर भी हाल नहीं बदले
स्कूल में ताबूत बने, उजाले नहीं जलते
जिम्मेदार कौन है, जवाब दो सरकार
खून से भीगी है अब शिक्षा की दीवार
एक वीडियो दो दृश्य - एक तरफ मासूम बच्चों की लाशे लेकर एम्बुलेंस दौड़ रही है, वहीं दूसरी ओर डबल इंजन सरकार की विकास वाली रोलर मशीन हॉस्पिटल परिसर की सड़क को ठीक कर रही है।
यह वीडियो झालावाड़ जिला चिकित्सालय का है। यहां मृत बच्चों की लाशें लायी जा रही है, साथ ही घायलों को लाया जा रहा है और परिजन बिलख रहे है।
लेकिन आप ये भी देख रहे हो कि डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल आनन-फानन में रोलर घुमा के हॉस्पिटल के अन्दर का रास्ता बना रहा है। वहीं हॉस्पिटल की दीवारे साफ हो रही है और पंखे ठीक हो रहे हैं। बेडसीट भी बदल रही है और डॉ साहब की धूल खाती कुर्सी भी। यहां पहले से भर्ती मरीज अचंभे में है कि यह अचानक क्या हो रहा है ?
सुना है मुख्यमंत्री भजनलालजी शर्मा जी आने वाले है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp@VasundharaBJP@GajendraKhimsar क्या आपकी सरकार जिला चिकित्सालय की खस्ताहाल हालत सुधारने के लिये इन मासूमों की मौत का इन्तज़ार कर रही थी ?
राज्य सरकार से मेरी मांग है कि मृतक बच्चों के परिजनों को 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता, परिजनों को 10-10 बीघा जमीन और घायलों को 50-50 लाख रुपया व 5-5 बीघा जमीन मुआवजे के रूप में देंवे।
भील प्रदेश की कल सुबह संदेश यात्रा में शामिल
होने वाले सभी यूवाओ साथियों अनुशासन एवं कतारबद्ध तरीके सेअपनी गाडियों को लेकर मानगढ़ धाम पहुँचें,
आदिवासियों के1500 लोगों का बलिदान हुया था एक अलग भीलप्रदेश की मांग की वजह से हुयाथा
इसी मांग को पूर्ण करने के हम लामबंदहैं
#मानगढ़धाम
भीलप्रदेश की माँग आजादी के पहले से ही उठती आई है, क्योंकि यहाँ के लोगों की संस्कृति, भाषा, बोली और रीति रिवाज दूसरे प्रदेशों से अलग है और आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को बचाने और उसके सरंक्षण के लिए जरूरी है। #हमारी_मांग_भीलप्रदेश
पुरखो की आवाज आज तूफान बन कर उठी है
हमे अपनी आंखों से हमारा #भीलप्रदेश देखना है
आज नही तो कल बनेगा हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य होगा सुरक्षित
आओ हम मिलकर बनाये हमारा #भीलप्रदेश 🌷🌹🏹🙏
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
चार राज्यों के आदिवासियों की बोली भाषा रीति रिवाज वेशभूषा खानपान रहन सहन सब एक हैं तो यहां निवासरत आदिवासियों को चार राज्यों में क्यों बांटा गया है जबकि कालांतर में #भीलप्रदेश अस्तित्व में था। अब आदिवासियों की इस मांग को पूरा किया जाए।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
राज्य में करीब डेढ़ महीने से पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) का पद रिक्त रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री हेमंत प्रियदर्शी के गत 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद से राज्य सरकार 'पर्ची' आने का इंतजार कर रही है।
साइबर क्राइम को लेकर राज्य सरकार द्वारा लापरवाहीपूर्ण रवैया रखने का ही नतीजा है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लगभग 500 के करीब गरीब छात्रों के फर्जी खाते खुलवाकर 1800 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई है और प्रदेश में आम आदमी के साथ साइबर ठगी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है।
मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि वह साइबर अपराध की गंभीरता को समझें और तुरंत पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) के पद पर किसी अधिकारी का पदस्थापन कर इस आधुनिक अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कदम उठाएं।
@RajGovOfficial डुंगरपुर जिले की आसपुर विधानसभा के साबला ब्लाॅक में नवीन महाविद्यालय पिछले तीन वर्षों से संचालित है लेकिन अभी तक नवीन महाविद्यालय भवन नहीं होने से अस्थाई रूप से पंचायत समिति के कमरों में बैठकर विधार्थी पढ़ने के लिए मजबुर है अतः राज्य सरकार से निवेदन है इस मांग को जल्द पूरा करें।
BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आदिवासी परिवार के कर्मठ वडिल हमारे मार्ग दर्शन करने वाले जांबाज ,सबके चहेते, मोहनजी रोत के जन्म दिन पर ढेर सारी बधाई शुभकामनाए जोहार
@MohanRoatBAP
राजस्थान के आदिवासी कल्याण मंत्री महो. के पुत्र मेरे संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा में गरीब आदिवासी परिवारों की जमीन धोखे से रजिस्ट्री करवा कर खुद का कल्याण करते हुए। डबल इंजन की सरकार में बाड़ ही खेत को खाने लगी है।
इतिहास में पढ़ाया जाता है कि पहला स्वतंत्रता संग्राम 1857 में हुआ लेकिन उससे पहले आदिवासी लडाकाओं ने सिद्धू कान्हु चांद भैरव के नेतृत्व में 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया था।
उन्हीं की याद में आज हूल दिवस मनाया जाता है।
#हूल_दिवस
बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@roat_mla
बांसवाडा- डूंगरपुर से लोकसभा सांसद श्री @roat_mla जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।