ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
@Arjunlalgarg
जन्मदिवस के अवसर पर निज आवास पर पधारे सभी आत्मीयजनों द्वारा दिए गए स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने इस विशेष दिन को मेरे लिए और भी यादगार बना दिया।
आप सभी के इस असीम स्नेह एवं विश्वास के लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ।
आपका स्नेह यूँ ही बना रहे।
#ArjunlalGarg#Bilara
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ‘विजय रथों’ को रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp एवं निकाय चुनाव सह-प्रभारी श्री @rohanrgupta सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर विजय रथों को रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @SharwanBagdiBjp एवं श्री @bjpbhupendraRYB, जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @officialkharra सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पाली, ब्यावर एवं बिलाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं से संवाद कर नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ जुटने का आग्रह किया।
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रतापगढ़, पीपाड़ एवं मंडरायल में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गई।
बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर पीपाड़ शहर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश ने आगामी विजय का संदेश दिया।
संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ पीपाड़ में कमल खिलाने का संकल्प लिया।
#BJP#पीपाड़_शहर#नगरपालिका_चुनाव2026