@gupta_rekha जी कल से बच्चों के स्कूल खुल जायेंगे शिव विहार से हजारों की संख्या मे बच्चे यमुना विहार गोकल पूरी पढ़ने जाते है इस टूटी हुई पुलिया की वजह से मेरे क्षेत्र के बच्चों को एक से डेढ़ किलो मीटर पैदल घूम के जाना पड़ेगा.
आखिर ज़ब पुलिया अभी बनानी नहीं थी तो तोड़ी क्यों?
एक ऐसे पत्रकार जो सिर्फ खबर नहीं दिखाते, बल्कि जनता की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनकी आवाज़ को जिम्मेदार लोगों तक पहुँचाते हैं।
@sharadsharma जी जैसे पत्रकार समाज की असली जरूरतों को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं.
https://t.co/BVein4cV0I
जन-हवन कार्यक्रम का संदेश गली-गली पहुँचाते हुए करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति (KNPSS) के समर्पित साथी।
क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान एवं जनजागरण के लिए आप सभी से भी अपील है कि जन-हवन कार्यक्रम में सपरिवार पधारें और अपनी आहुति देकर इस जन-आंदोलन को मजबूत बनाएं #shivvihar
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd मानसून से पहले बड़ी-छोटी सभी नालियों की सिल्ट निकालकर सफाई कराना आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन सभापुर गांव में अधिकांश नालियों की सफाई नहीं की गई। संलग्न तस्वीरों में स्पष्ट है कि नालियां सिल्ट से लबालब भरी हुई हैं। परिणामस्वरूप आज मात्र 10 मिनट की हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। यदि समय रहते नालियों की सिल्ट निकालकर सफाई कर दी जाती, तो यह पानी सड़कों पर जमा होने के बजाय नालियों से बह जाता।
आदरणीय @LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi अनुरोध है कृपया तत्काल संज्ञान लेकर सफाई कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। #Sabhapur #Delhi #Monsoon #Waterlogging
सभापुर गांव (दिल्ली) पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ आज भी किसान कृषि कार्य करते हैं। आज खजूरी सर्किल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक खाली ट्रैक्टर रोक लिया और उसे जब्त करने की धमकी देने लगे। मैंने और किसान ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं माना और कहने लगा कि "हमें DCP के आदेश हैं कि सभी ट्रैक्टर जब्त करने हैं।" अंततः किसान ने किसी नेताजी को फोन लगाया, तब जाकर ट्रैक्टर छोड़ा गया।
मैंने इस मामले में खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कई बार फोन किया। कई घंटे बाद बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहन वर्जित हैं, लेकिन किसानों को परेशान न करने के भी आदेश हैं।
मेरा प्रश्न है कि जब किसानों को परेशान न करने के आदेश हैं, तो फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किसान को क्यों परेशान किया?
अब वीडियो में देखिए कि किस तरह कमर्शियल बड़े ट्रक सभापुर गांव की सड़कों पर चल रहे हैं और खड़े भी हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर साहब बताएं कि इनके विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई? यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इन्हें छूट क्यों दी जा रही है?
क्या इस मामले में किसी प्रकार की सांठगांठ है? यदि नहीं, तो निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
@TIKhajurikhas@DCPTrafficER@dtptraffic@jtcp_dtp@CPDelhi@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@SandhuTaranjitS@HMOIndia@PMOIndia
@DelhiPolice@CPDelhi@LtGovDelhi@OfficialDMRC दिव्यांग जन और बुजुर्गों को असुविधा हो रही है, ये अवरोध हटाने का कष्ट करें।
अगर सुरक्षा का issue है तो यहाँ संतरी को बैठाएं जो तलाशी लेकर ही अंदर जाने दें।
जनता के लिए सुविधा बढ़नी चाहिए और यहाँ जो सुविधा मिल रही है, उसको भी बंद किया जा रहा है???
ग़ाज़ियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शरद शिटी कॉलोनी में सार्वजनिक भूमि पानी की टंकी के पास एक बहुत बड़ा बरगद का पेड़ काट दिया गया है
@Uppolice@dm_ghaziabad@UpforestUp@nkgurjar4bjp
@bsesdelhi आपकी सर्विस बहुत घटिया है, 7 घंटे में दो बार शिकायत दर्ज कर चुका हूँ लेकिन कोई कर्मचारी शिकायत पर कार्य नही करता।
सभापुर में चावला फार्म की बिजली बहुत परेशान कर रही है।
वाह! समस्या का “शानदार समाधान” —
सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, और जवाब में पुरानी सूखी सड़क की फोटो दिखाकर कागज़ों में सफाई कर दी गई 👏
हकीकत ये है कि आज फिर उसी जगह नालियों का गंदा पानी पहले से ज्यादा सड़कों पर बह रहा है।
मतलब समस्या नहीं, सिर्फ तस्वीरें बदल रही हैं।
क्या अब विभाग का काम यही रह गया है — सच छुपाना और जनता को गुमराह करना?
आज की फोटो और वीडियो मौजूद हैं, ज़रूरत है नाली गहराई तक साफ़ की जाए।
अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो ये सीधी-सीधी जवाबदेही से भागना माना जाएगा।
#ASI रमेश काम के बदले पैसे मांगता है अन्यथा फोन नही उठाता।
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@mamtayadav26apr@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi
“आखिर इतनी आसानी से प्रदूषण नहीं फैलता। इसके लिए जिम्मेदार विभागों का बेशर्म होना जरूरी है—मैदान में न आना, दफ्तरों में छुपना और जलते कूड़े को अनदेखा करना, जवाबदेही से बचकर जनता से आंख चुराना पड़ता है।
हाइवे किनारे धुआँ उठ रहा है, और जिम्मेदार लोग शायद एसी कमरों में ‘एक्शन’ ले रहे हैं।”
अमृतकल जो चल रहा है।
#भारत_माता_की_जय
@CMOfficeUP@CMODelhi@ChiefSecyUP@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@dm_northeast@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@NppLoni
@DelhiPolice के थाना सोनिया विहार के SHO द्वारा माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है।
मेरी याचिका में सभापुर गांव की ग्रामसभा भूमि, खसरा नंबर 606 पर अतिक्रमण रोकने हेतु माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 29/04/2025 को स्पष्ट आदेश दिया था कि SHO सोनिया विहार तत्काल अतिक्रमण रुकवाएं तथा भविष्य में कोई कब्जा न हो, इसकी जिम्मेदारी भी SHO की होगी। पूर्व SHO इस आदेश का पालन कर रहे थे, किन्तु वर्तमान SHO श्री पंकज सिंह के कार्यभार संभालने के बाद उक्त भूमि पर पुनः अतिक्रमण शुरू हो गया है—एक कमरा निर्मित किया गया तथा मिट्टी डालकर भराव किया गया।
मैंने दिनांक 05 अप्रैल को SHO से मिलकर आदेश की प्रति दिखाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। 06 अप्रैल को सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर अपडेट मांगा तो SHO द्वारा व्हाट्सएप कॉल कर सख्त भाषा में कहा गया कि “आपको मुझसे पूछने की ऑथोरिटी किसने दी।”
इस संबंध में मैंने @DCPNEastDelhi कार्यालय एवं थाना सोनिया विहार में लिखित शिकायत दे दी है। उच्चाधिकारियों से निवेदन है कि मामले का संज्ञान लेकर माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा ग्रामसभा भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए व निर्माण कार्य करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
@CPDelhi@JointCP_ER@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@HMOIndia@PMOIndia@AcpKhajuri@Sho_Soniavihar
सोनिया विहार थाने ने मेरे 85 वर्षीय कैंसर पीड़ित व बिस्तर पर पड़े पिता को नोटिस भेज दिया, जबकि शिकायतकर्ता से हमारा कोई संबंध नहीं है। जिस मामले का हवाला देकर नोटिस दिया गया वह सुग्रीव व हमारे बीच अदालत में लंबित है—तो फिर पुलिस का हस्तक्षेप क्यों?
हमें परेशान किया जा रहा है?