Entwined together you and I
Never to be Parted, you and I
through searing sunrays
through stormy Dark days
walking the part of #love
we'll touch the horizon as one.
Never to be Parted, you and I...☙
समुंदर की लहरों सी थी वो
और किनारे की बेजान रेत सा मैं..
जब भी मैं उसके पास आता
वो मुझे खुद से दूर करती चली जाती..
न वो अपनी फ़ितरत छोड़ सकती है
और न मैं अपनी हसरत मिटा सकता हूँ..
अब तो वो लहरें मुझे तर भी नहीं कर पाती
अब आंखों में बस अश्क हैं और उसकी यादें
...☙
मेरे सीने में धधकती ये आग
सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए घातक है..
तुम पर तो मैं इसकी परछाई तक न
पड़ने दूं मेरी जान, आंच तो दूर की बात है
मेरा ये हश्र भी मैंने खुद चुना है
मेरा ये अंत भी मैंने खुद चुना है
और इस बात का मुझे
अब जरा भी मलाल नहीं...❤️🔥
अलविदा..☙
मुझ में ऐब हैं यह भी खुद ही कह देते
इंतज़ार देकर ग़ैर को मनाना बुरा लगता है..
सितम किया ही था तो तबियत से करते
ज़िंदा छोड़कर यूँ मार जाना बुरा लगता है..
रौशन था मेरा जहां कभी तुम्हारे साये में
तुम बिन अब ये चाँद सुहाना बुरा लगता है..
..☙
ज़िन्दगी भी न
बिल्कुल एक स्टूडियो की तरह हैं
जहाँ फिल्में बदलती हैं और
उसे बनाने वाले बदलते रहते हैं..
कभी कहानी बदल जाती है
तो कभी किरदार बदलते रहते हैं..
...☙
अब मैं
कोई किस्सा कोई कहानी नहीं जानता
धस चुके तेरे शब्दों के जो तीर मेरे सीने पर
क्या-क्या सहा मुँह जुबानी तो नहीं जानता..
रहता था एक शख्स खुशमिज़ाज़ मेरे अंदर
दर्द में अपनी ही ज़िंदगी पुरानी नहीं जानता..
अब मैं कोई किस्सा....☙