आज तीर्थराज पुष्कर में सृष्टि के रचयिता जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा व अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भगवान श्री ब्रह्मा जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की।
रामभाऊ महालगी प्रबोधिनी ( मुंबई ) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान २०२६ के अंतर्गत “ नागपुर महानगर पार्षद प्रशिक्षण वर्ग “ को संबोधित करते हुए ।
रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी (मुंबई) येथे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान २०२६ चा अंतर्गत “ नागपुर महानगर नगरसेवक प्रशिक्षण वर्गला“ संबोधित करताना ।
@BJP4Maharashtra
कल स्योहारा ब्लॉक के ग्राम शाहपुर खेड़ी में प्राचीन शिव मंदिर से श्री रमेश जी के घर तक निर्मित नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।
जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के...!
आज सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का दिन है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने नेहरू जी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले जननिर्वाचित प्रधानसेवक बने हैं। 26 मई, 2014 से प्रारंभ हुआ यह सेवाकाल अंत्योदय और विकसित भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।
भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
#LongestServingElectedPMModi
जनपद टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के निकट सड़क दुर्घटना में राजस्थान के नागरिकों के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
देहरादून में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत में युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
देवभूमि के युवाओं में ऊर्जा, नवाचार और भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टि देखने को मिली, जो विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में युवा शक्ति देश को आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर कर रही है।
@BJP4UK
आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री @BSKoshyari जी के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान "पद्म भूषण" से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भगत दा को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है।
प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनका देश के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।
आज लैंसडॉन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत @bjp4kotdwar के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित किया।
@BJP4India@BJP4UK