वेदांता : हिन्दी वाद-विवाद समिति, आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय अत्यंत हर्ष के साथ प्रस्तुत करती है -
"तर्क-तृष्णा" (षष्ठम संस्करण) - नवागंतुक अर्ध-संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
🗓️दिनांक - 08 एवं 09 अक्टूबर, 2024
📍स्थान - महाविद्यालय परिसर
✨ वेदांता : हिंदी वाद-विवाद समिति प्रस्तुत करती है सभी इच्छुक विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण समारोह – 2025-26
📆दिनांक : 25 अगस्त 2025
🕛समय : दोपहर 1 बजे
📍स्थान : संगोष्ठी कक्ष- 2
आइए, वक्तृत्व कला और तर्क-वितर्क की शक्ति को निखारने का हिस्सा बनें।
समिति ने 22 अप्रैल 2025 को 'प्रस्थानम् : वार्षिक सम्मान समारोह' आयोजित किया। सभी सदस्यों को सम्मानित करने के साथ साथ तृतीय वर्ष के सदस्यों को उनके नए सफ़र के लिए शुभकामनाएं दी गई। समिति उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
दिनांक 29 अप्रैल 2025 को महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर समिति सदस्य महक मौर्या एवं आदित्य अग्रहरि को सम्पूर्ण वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बधाई!
समिति ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पत्रिका 2024-25 का सफल प्रकाशन किया है। इसका अनावरण 29 अप्रैल 2025 को महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा किया गया। समिति सभी सदस्यों एवं हितधारकों का आभार व्यक्त करती है।
समिति द्वारा दिनांक 10-12 मार्च 2025 को वार्षिकोत्सव वेदांगम् (पंचम संस्करण) के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद। विजेताओं को बधाईयां!
समिति द्वारा दिनांक 10-12 मार्च 2025 को वार्षिकोत्सव वेदांगम् (पंचम संस्करण) के अंतर्गत संसदीय वाद-विवाद एवं सह-प्रशिक्षु अधिनिर्णायक प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद। विजेताओं को बधाईयां!
वेदांता : आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव- "वेदांगम् 5.0" के अंतर्गत प्रस्तुत करती है -
संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता(पंचम संस्करण) एवं
प्रशिक्षु अधिनिर्णायक प्रतियोगिता(द्वितीय संस्करण)
पंजी.- https://t.co/LXmUJwtzXR
वेदांता : हिंदी वाद-विवाद समिति, आत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 10 एवं 11 नवंबर 2024 को तर्क-तृष्णा (5.0) के अंतर्गत नवागंतुक अर्ध-संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रस्तुत है तर्क-तृष्णा (5.0) प्रतियोगिता से जुड़ी कुछ झलकियां ।
वेदांता समिति द्वारा दिनांक 10 एवं 11 नवंबर को तर्क-तृष्णा (5.0) नवागंतुक अर्ध संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा इसके परिणाम कुछ इस प्रकार रहे -
सभी को बधाईयां✨🏅
वेदांता : हिंदी वाद-विवाद समिति, आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय प्रस्तुत करती है -
"तर्क तृष्णा" (पंचम संस्करण) - नवागंतुक अर्ध-संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
🗓️दिनांक - 10 एवं 11 नवंबर, 2024
📍स्थान - महाविद्यालय परिसर
पंजीकरण लिंक:- https://t.co/4MqBwKjSIC
वेदांता : हिंदी वाद-विवाद समिति द्वारा दिनांक 17 मई 2024 को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया I जिसमें प्राचार्य श्री, समिति संयोजक एवं समिति सदस्य द्वारा समिति के सक्रिय सदस्यों को प्रशस्ति चिह्न प्रदान कर उनको सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया I
@arsdcollegedu#vedanata
नमस्कार 🙏,
वेदांता : हिंदी वाद-विवाद समिति अपनी वार्षिक रिपोर्ट पत्रिका सत्र 2023-24 के प्रकाशन के साथ सहर्ष आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है।
रिपोर्ट पत्रिका का अनावरण 03 मई 2024 को महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया।
समिति सदस्य सक्षम तिवारी, शिवांगी शर्मा व आदित्य वधवा को समिति में पूरे वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
समिति आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
वेदांता समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हम अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हैं कि सत्र 2023-24 में समिति ने वाद-विवाद के सभी प्रारूपों में दिनांक 1 मई 2023 से 30 अप्रैल 2024 के मध्य कुल 253 पुरस्कार हासिल किए हैं।
समिति ने इस चतुर्थ संस्करण से संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ प्रशिक्षु अधिनिर्णायक प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाने का निश्चय किया।
वेदांता समिति सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।
प्रशिक्षु अधिनिर्णायक प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे:-