जय श्री राम!
आज का यह पावन दिवस इतिहास के स्वर्णिम अध्याय से जुड़ा है। ठीक आज ही के दिन, दो वर्ष पूर्व, पाँच सदियों की तपस्या, प्रतीक्षा और संघर्ष का युग पूर्ण हुआ और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से अयोध्या की पावन भूमि पर श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के इस मंगल अवसर पर सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री राम जन्मभूमि मंदिर केवल एक भव्य संरचना नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और मर्यादा की पुनर्स्थापना का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों, त्याग, कर्तव्य, न्याय और करुणा को जीवन में आत्मसात करने की सतत प्रेरणा देता है।
यह पवित्र धाम धर्मरक्षा के लिए किए गए संघर्ष, सांस्कृतिक अस्मिता के लिए दिए गए बलिदान और हमारी सनातन विरासत के संरक्षण हेतु किए गए त्याग की अमिट स्मृति बना रहेगा।
इस पुण्य अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिनके संकल्प और समर्पण से यह ऐतिहासिक क्षण साकार हो सका।
जय श्री राम!
#RamMandir #Ayodhya
@BJP4India@BJP4Delhi
।। जय माँ बगलामुखी ।।
माँ बगलामुखी, नलखेड़ा के आज के प्रात: दर्शन आपके लिये।
आपका दिन शुभ हो।
अपना ध्यान रखिए!
॥ ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंम्भय जिव्हां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा ॥
👣जय माँ बगलामुखी जी 👣
😊🙏✌️