माननीया वित्त मंत्री,
श्रीमती निर्मला सीतारमण जी,
नई दिल्ली – 110001
विषय: शिक्षा जगत पर कागज पर 18% जीएसटी लगाने की तैयारी के विरोध में निवेदन।
महोदया,
सादर निवेदन है कि हाल ही में घोषित जीएसटी सुधार 2.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु अनिवार्य पुस्तकों और कॉपियों के मुद्रण में प्रयुक्त कागज पर 18% जीएसटी लगाने की तैयारी की जा रही है। यह कदम शिक्षा जगत पर सीधा और गंभीर प्रहार है।
अब तक स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर आज तक पुस्तकों पर न तो बिक्री कर लगाया गया और न ही जीएसटी। किंतु अब यदि कागज पर 18% जीएसटी लागू किया गया तो पुस्तकें और कॉपियां लगभग 30–40% तक महंगी हो जाएंगी। इसका प्रतिकूल असर सीधे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में पहले ही पाठ्यक्रम के बार-बार बदलने से प्रकाशकों और विद्यार्थियों दोनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। अब यदि लागत मूल्य में भारी कर जोड़ा गया तो शिक्षा और अधिक महंगी होकर गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की पहुंच से बाहर होती जाएगी। यह स्थिति "सबको शिक्षा" और "शिक्षा का अधिकार" जैसी सरकार की घोषणाओं के विपरीत प्रतीत होती है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित को ध्यान में रखते हुए कागज पर प्रस्तावित 18% जीएसटी को तुरंत निरस्त करने की कृपा करें, ताकि शिक्षा जगत पर इस बोझ का भार न पड़े।
आपकी सकारात्मक पहल से करोड़ों विद्यार्थियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी।
सादर,
[email protected]@nsitharaman@PMOIndia@narendramodi@aajtak@FinMinIndia
सुप्रभात, भारत 🇮🇳
हर सुबह नया अवसर है भारत को महान बनाने का।"
आज का दिन एक नई शुरुआत है। हम सब मिलकर जब छोटे-छोटे अच्छे काम करते हैं – समय का सम्मान, स्वच्छता का पालन, दूसरों की मदद – तो यही छोटी बातें भारत को एक सुंदर, शक्तिशाली और प्रेरणादायक राष्ट्र बनाती हैं।
🙏 जय हिंद!
पाकिस्तान आज एक "आतंकिस्तान" #Terroristan बन चुका है।
जहां न शिक्षा की रोशनी है, न विकास की राह — सिर्फ कट्टरता, आतंकवाद और नफरत का कारोबार।
आतंकी संगठन वहीं पनपते हैं, वहीं से दुनिया में दहशत फैलाई जाती है।
आम जनता भी डर के साए में जी रही है, और सरकारें सिर्फ बहाने बना रही हैं।
अब समय आ गया है कि पूरी दुनिया पाकिस्तान की असलियत को पहचानकर उस पर कड़ा रुख अपनाए।
आतंक का समर्थन मानवता के खिलाफ है।
शांति और सुरक्षा के लिए "आतंकिस्तान" पर लगाम जरूरी है।
#Terroristan #StopTerrorism #PakistanExposed @IvankaTrump@DrSJaishankar@majorgauravarya
"राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"
उनके जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि सेवा, त्याग और न्याय से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने न केवल राज्य को सुशासित किया, बल्कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी अनुकरणीय योगदान दिया।
उनकी करुणा, ममत्व और दूरदर्शिता आज भी हमें प्रेरणा देती है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव से करें।
आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में न्याय, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाएं।
जय राजमाता अहिल्याबाई होलकर!
🙏
खतरे में थी 227 यात्रियों की जान,
लेकिन पाकिस्तान ने नहीं इस्तेमाल करने दिया एयरस्पेस।
दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट इंडिगो फ्लाइट 6E2142 की बुधवार को टर्बुलेंस की चपेट में आने के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
इस दौरान विमान के पायलट ने टर्बुलेंस से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के उपयोग की इजाजत मांगी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया।
महाराणा प्रताप जी
जिन्होंने मुगलों की ताकत के सामने भी कभी सिर नहीं झुकाया।
त्याग और बलिदान से रचा उनका जीवन
हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
जय माता दी!
33 कोटी देवी-देवताहरूको दिव्य उपस्थिति र परम माता भगवतीको अनुग्रहले सम्पन्न पावन आरतीमा सहभागी हुनु आत्मशुद्धि र आध्यात्मिक चेतनाको जागरण हो।
यस दिव्य आरतीमा मन एकाग्र पारौं, आत्मालाई शुद्ध बनाऔं र जीवनमा सकारात्मक परिवर्तन ल्याऔं।
गुरुदेवको आशीर्वादले जीवनलाई सार्थक र पवित्र बनाऔं।
आप पनि सहभागी बनें, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवन को धन्य बनाएं।
#जय_माता_दी #DivineAarti #SpiritualAwakening #nepalshivir2025
भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं राष्ट्र के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं।
आपका जीवन मूल्यों, शिक्षा और सेवा को समर्पित रहा। आपने भारत को न केवल एक श्रेष्ठ राष्ट्रपति के रूप में गौरवांवित किया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अमिट छाप छोड दी ▪︎🙏
भारत को एक स्वस्थ, समृद्ध और आध्यात्मिक रूप से उन्नत राष्ट्र बनाने की दिशा में #Panchjyoti_Shaktiteerth_Siddhashram_Dham से जुड़ी गुरुदेव जी की शिष्या गोल्डी पटेल दीदी अपने पति, सांसद मा. प्रवीण पटेल जी के साथ प्रधानमंत्री जी भेंटकर गुरुवर माँ की छवि और सिद्धाश्रम पत्रिका दी !
भारत को नशामुक्त और मांसाहार मुक्त बनाने का अनुरोध के साथ, सिद्धाश्रम आने का आमंत्रण भी दिया ।
शक्ति की आराधना और भक्ति के इस पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।
माँ की कृपा से आपके सभी कष्ट दूर हों और हर ओर खुशहाली बनी रहे।
✨ जय माता दी! ✨
16 साल बाद अतुल अग्रवाल और चित्रा त्रिपाठी अलग हो गए. किसी की भी शादी टूटना उनके लिए और परिवार के लिए दुख की घड़ी होती है.
अतुल अग्रवाल और चित्रा त्रिपाठी दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सेपरेशन की जनकारी साझा की. सबसे मार्मिक ट्वीट अतुल अग्रवाल भाई का है.
उन्होंने लिखा है हमेशा पत्नी की सुनी गई है, और इस बार भी सुना गया है. यानी वो कहना चाहते हैं जो कहा सब किया, जो मांगा सब दिया. आज तलाक मांगा वो भी दे दिया.
महान स्वाधीनता सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!