'राजस्थान पत्रिका' के साथ विशेष बातचीत में प्रदेश के विकास, जन-कल्याण और 'विकसित राजस्थान @ 2047' के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की।
हमारी सरकार ₹89,000 करोड़ की 'राम जल सेतु' परियोजना, यमुना जल समझौते और युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के अवसर सृजित कर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।
2028-29 तक $350 बिलियन और 2047 तक $4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का हमारा लक्ष्य अडिग है।
हर राजस्थानी का खुशहाल जीवन ही हमारी प्राथमिकता है।
#RajasthanDiwas2026
धनखड़ साहब ने पूर्व विधायक की पेंशन चालू करने की रिक्वेस्ट की है। खबर, आज खूब वायरल हुई । यह खबर, जयपुर में राजस्थान पत्रिका के हमारे साथी अरविंद सिंह ने ब्रेक की । @ArvindSinghJpr
राजनेताओं ने RPSC कर क्या हाल कर दिया है, इसे देखना हो तो अरविंद सिंह शक्तावत की यह आईओपनर रिपोर्ट देखनी चाहिए। इसमें RPSC में चेयरमैन पद पर नियुक्तियों का पूरा ब्योरा बहुत तथ्यात्मक रूप से दिया गया है। हद तो यह है कि पूरा जीवन अच्छी सेवा में बिताने के बाद इस पद पर आकर सेवा करने को आमादा लोगों को भी सोचने की फ़ुर्सत नहीं कि वे भी सरकारों को कुछ कह सकें कि नहीं, आप इस पर नए लोगों को नियुक्त करें या ऐसे लोगों को यह पद दें, जो अपना कार्यकाल पूरा कर सकें। हम राजनेताओं को कोसते हैं; लेकिन हम सबकी एक ही हा��त है कि जो काम सक्रिय उम्र के लोगों को करना चाहिए, वे पद भी ऐसे लोगों को सौंपे जा रहे हैं, जिन्हें इनसे दूर रहना चाहिए। सरकारों को चाहिए कि वे आरपीएससी के गठन की मूल भावना को समझें और पुराने घटिया और ख़ुश कर देने वाले अंदाज़ से नियुक्तियों की प्रक्रिया को बदलें। नियुक्तियों की यह प्रक्रिया कितनी भयावह है, यह यहाँ लिखी नहीं जा सकती। अरविंद को एक रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने के लिए बधाइयाँ और शुभकामनाएँ।
#RPSC #RajathanWithTribhuvan
महत्वपूर्ण घोषणा। 📢
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित व��र्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, व��ध रहेगा।
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।
प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।
#FASTagBasedAnnualPass #PragatiKaHighway
राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री @DrKirodilalBJP विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होना चाहते । किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष @VasudevDevnani को पत्र लिख कर बजट सत्र से माँगी छुट्टी। मंजूर हुई छुट्टी तो फिर किरोड़ी लाल मीणा के विभागों के जवाब दूसरे मंत्रियों को देने होंगे ।
उदारीकरण और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत करने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नहीं रहे । सिंह 1991 में उस समय वित्त मंत्री बने , जब देश की अर्थव्यवस्था दिवालिया होने के कगार पर थी। आज ये भारत कहाँ से कहाँ पहुँच गया। सिंह के योगदान को कोई भुला दे , ये संभव नहीं ।#ManmohanSingh
क्या सच में ये सिर्फ़ एक घटना थी या फिर सरकारी सिस्टम इन मौतों का हत्यारा है ? सिस्टम तो एक रिपोर्ट बना कर दोष मुक्त हो जाएगा , मरने वाले के परिवार वाले ज़िंदगी भर ये समझ ही नहीं पायेगे कि जो मारा गया वो किसकी गलती से मारा गया ?
महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरि भाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त । महाराष्ट्र में नाना के नाम से चर्चित हैं हरि भाऊ और किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता की पहचान