किसान हत्यारी सरकार के कृषि मंत्री @nstomar मेरे गृह जनपद आज़मगढ़ में जाकर घटिया बयान दिया है! कि किसानों की आय दस गुना बढ़ गयी है! सुनो मंत्री जी,
भाजपा के विधायकों, मंत्रियों और मोदी जी के यारों की आय के आय बढ़ रही है! किसान तो तंग हाल है! बदहाल है!https://t.co/RQ6Qn9usZj
पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चंद्रजीत यादव की पुण्यतिथि पर शत शत नमन। बाबू जी ने आजीवन गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ी। सामाजिक न्याय आंदोलन को एक नई धार दी।
बाबू जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महोदय @vbspu_official आप से निवेदन है कि लगभग 15 दिन हो गया है लेकिन अभी तक ना ही साइड खुल रहीं है और नाही कहीं पर सो कर रहा है?
कृपया करके तत्काल प्रभाव से संज्ञान में ले
उत्तर प्रदेश में हिरासती मौतों के मामले देश में सबसे अधिक रहे हैं। फर्जी मुठभेड़ों में लगातार दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को निशाना बनाया गया।
योगी सरकार नहीं चाहती कि अनुज चौधरी जैसे सांप्रदायिक मानसिकता वाले अधिकारी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में फँसें। क्योंकि यदि ऐसे अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई होती है, तो उनके राजनीतिक संरक्षकों की भूमिका भी उजागर होगी और वे भी आरोपों के दायरे में आ जायेंगे. यही कारण है कि मुख्यमंत्री स्वयं ऐसे अधिकारियों को बचाने में लगे हुए हैं।
- अनिल यादव ,संगठन महासचिव यूपी कांग्रेस
करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम से पार्क बने और मूर्तियाँ लगीं तो मनुवादी मीडिया और सामंती मानसिकता के लोगों के पेट में बहुत दर्द हुआ। हाहाकार मच गया कि पैसे की बर्बादी हो रही है।
आज तो राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का यशोगान हो रहा है और मूर्तियाँ किसकी लगी हैं—
1.अटल बिहारी वाजपेयी, जो भारत छोड़ो आंदोलन के मुखबिर थे।
2.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों को बचाने के लिए चंदा जुटाने का अभियान चलाया।
3.दीनदयाल उपाध्याय, जो आजीवन भारतीय संविधान के विरोधी रहे।
मनरेगा ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिला। इसने लोगों को रोजगार का कानूनी हक़ दिया और ग्राम पंचायतों को ताकत मिली। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का स्वरूप मनमाने ढंग से बदल दिया। मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है। 20 साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं भी लड़ी थी, आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जय हिंद 🇮🇳
-श्रीमती सोनिया गांधी जी, CPP चेयरपर्सन
जिस नेता का गला इतने निर्मम तरीके से राजस्थान पुलिस का सिपाही दबा रखा है उनका नाम @ManishYadavIn है।
मनीष यादव शाहपुरा के विधायक हैं। ED और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ पूरे देश में प्रदर्शन हुआ। इस तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष की शानदार तस्वीर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर बृज एवं पश्चिम ज़ोन से संबंधित जनपदों के ज़िला/शहर अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई।
जिसमें राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी, संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी , राष्ट्रीय महासचिव श्री @avinashpandeinc जी, प्रभारी-एआईसीसी मुख्यालय श्री
@ChatrathM जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, राष्ट्रीय सचिव श्री @Narwal_inc जी, राष्ट्रीय सचिव श्री @dgurjarofficial
जी, राष्ट्रीय सचिव श्री @AlamTauquirJNU जी, सीएलपी लीडर श्रीमती @aradhanam7000 जी, निवर्तमान महासचिव संगठन प्रभारी श्री @AnilYadavINC_ जी सहित तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इस उच्च-स्तरीय मंथन का मुख्य उद्देश्य 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ विशाल रैली के आयोजन पर चर्चा करना था। 'वोट चोरी' - लोकतंत्र के खिलाफ एक अपराध है, जिसे BJP और चुनाव आयोग मिलकर अंजाम दे रहे हैं।
हमें साथ मिलकर इस 'वोट चोरी' को रोकना होगा- ये हर भारतीय का कर्तव्य है, उसकी जिम्मेदारी है।
जय हिंद 🇮🇳
आज इंदिरा भवन में “वोट चोर-गद्दी छोड़” रैली तैयारी के लिए महत्तवपूर्ण बैठक को राष्ट्रीय महासचिव, हम सबकी नेता दीदी @priyankagandhi जी एवं संगठन महासचिव श्री वेणुगोपाल जी ने संबोधित किया।
साथ में यूपी प्रभारी महासचिव श्री अविनाश पांडे जी , अध्यक्ष श्री अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव बड़े-भाई @dgurjarofficial जी, भाई श्री @Narwal_inc जी @AlamTauquirJNU जी श्रीमती आराधना मिश्रा जी और ब्रज और पश्चिम उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और जिला-शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।
वंदे मातरम करोड़ों भारतवासियों के दिल में बसा है। देश की आत्मा के इस महामंत्र को विवादित करके आप बहुत बड़ा पाप कर रहे हैं। इस पाप में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं होगी।
वंदे मातरम हमेशा से हमारे लिए पवित्र रहा है और हमेशा हमारे लिए पवित्र रहेगा।
जरूरी मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए संसद में वंदे मातरम पर बहस की जा रही है क्योंकि यह सरकार इस देश के वर्तमान की असलियत छुपाना चाहती है। पेपरलीक, बेरोजगारी, आरक्षण, महंगाई, महिलाओं की और देश की तमाम समस्याओं पर संसद में चर्चा क्यों नहीं हो रही है? हिम्मत है तो वर्तमान की बातें कीजिए।
राष्ट्रीय महासचिव, अपनी नेता आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक के बाद की तस्वीर।
आदरणीय दीदी का स्नेह हमें ऊर्जा और उत्साह से भर देता है।
दीदी जिंदाबाद!
एक प्यारी सी मुलाकात ❤️
संसद परिसर में एक दिव्यांग महिला कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी से मिलना चाहती थीं।
प्रियंका गांधी जी ने कुछ इस अंदाज में उनसे मुलाकात की।
श्रम कानूनों को सरल बनाने के नाम पर केंद्र सरकार 4 नये लेबर कोड लेकर आई है। इस बहाने श्रमिकों के हाथ में जितने अधिकार थे, सरकार ने उन्हें छीन लिया। श्रमिकों को पहले से मिली हुई सुरक्षा छीन ली और उनके शोषण के नये रास्ते खोल दिए। इन कानूनों के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी की पूंजीपति-समर्थक और मजदूर-विरोधी सोच फिर से सामने आ गई है। ये कानून देश को स्वीकार नहीं हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष ने आज इन शोषणकारी कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया।
जिस बिहार की मेहनतकश जनता अपने खून-पसीने से पूरे देश को सींचती है, उसी बिहार के युवा आज रोजगार के लिए तरस रहे हैं। पूरा प्रदेश बेरोजगारी, पलायन और पेपरलीक से त्रस्त है। जेडीयू-भाजपा के कुशासन ने बिहारवासियों से उनका रोजगार, उनका अधिकार सब छीन लिया है। राज्य की जनता बिहार और सरकार दोनों बदलने के लिए तैयार है।
समस्तीपुर, बिहार के रोसड़ा में रोडशो के दौरान जनता उत्साह इस बात का सबूत है कि बिहार में परिवर्तन आने जा रहा है।