#PDC2025
कन्या शिक्षा परिसर (KSP), सीहोर, म. प्र. की बहनों के सूर्या साधना स्थली झिंझोली में चल रहे व्यक्तित्व विकास शिविर में शिविरार्थियों को सूर्या फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जयप्रकाश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने भारत की वीर बेटियों के तेजस्वी जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके शिविर एवं विद्यालय के अनुभवों को भी सुना।
भारत का युवा अब बदलाव चाहता है! एक देश, एक चुनाव से लोकतंत्र मजबूत होगा, राजनीतिक अस्थिरता खत्म होगी और शासन अधिक प्रभावी बनेगा। यही सशक्त भारत की दिशा है!
#Youth4ONOE
#PDC2025#jalgaon
लॉर्ड गणेशा इंग्लिश स्कूल (महाराष्ट्र) और सूर्या फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्घाटन आज जामनेर (महाराष्ट्र) में हुआ। इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन श्री वेद जी, लॉर्ड गणेशा इंग्लिश स्कूल, जामनेर के सचिव श्री अभय बोहरा जी, सह-सचिव श्री दीपक बंधो पाटिल और प्रधानाचार्य श्री धनंजय सिंह जी ने अपने मार्गदर्शन से शिविर की शुरुआत की। इस शिविर में 126 भैया-बहनें भाग ले रहे हैं, जो आत्म-निर्माण की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं। यह शिविर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है।
इस शिविर की शुरुआत से #PDC2025 का आगाज भी हो गया। जून 2025 तक इन शिविरों का आयोजन देश के अन्यान्य भागों में होगा।