हुजूर विधानसभा अंतर्गत आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा मंडल की मासिक बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता साथियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों को प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर विशेष मंथन हुआ।
हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को इन शिविरों से जोड़ें और सेवा के इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएं।
चार इमली स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज महाप्रभु श्री हनुमंत लाल जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महावीर बजरंगबली सभी पर कृपा बनाए रखें यही प्रार्थना है।
जय श्री हनुमान 🙏🏻🚩
मध्यप्रदेश युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा जी ने आज युवा सदन पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ दीं।
@PraveenKsharmaa