महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।
पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥
#सवाईमाधोपुर#विधानसभा#परिवार
सवाईमाधोपुर विधानसभा #परिवार के ग्राम धनोली तेजराम गुर्जर जी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई । इस मंगल अवसर पर परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। 👏
#सवाईमाधोपुर#विधानसभा
सवाईमाधोपुर विधानसभा परिवार के ग्राम चकेरी, रांवल में वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो कर समस्त परिवारजनों को इस मंगल अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
#सवाईमाधोपुर#विधानसभा
महान समाज सुधारक, शोषितों और वंचितों के प्रखर स्वर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने हमें सिखाया कि समाज तब आगे बढ़ता है, जब हर व्यक्ति को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिले। उनके संघर्ष ने लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी जलाई।
सवाईमाधोपुर विधानसभा परिवार के ग्राम चकेरी निवासी हनुमान प्रसाद मीना जीASI के सड़क दुर्घटना में दुःखद आसमायिक निधन पर आज उनके निवास स्थान पहुंचकर दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे
राजस्थान की पूर्व यसस्वी मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!
ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं !!
@VasundharaBJP
UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शीर्ष स्थान हासिल कर #राजस्थान को गौरवान्वित करने वाले श्री #अनुजअग्निहोत्री को हार्दिक बधाई; कड़ी मेहनत से प्राप्त यह ऐतिहासिक सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राजस्थान को अपने इस बेटे पर गर्व है।सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।
#सवाईमाधोपुर#विधानसभा परिवार के ग्राम मकसूदनपुरा में श्री पप्पू लाल जी गुर्जर की सुपुत्री एवं चौहानपुरा में श्री राजाराम जी गुर्जर की सुपुत्री लोटंती के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
#SawaiMadhopur#vidhansabha
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख‚ शांति व समृद्धि लेकर आए।
#मकर_संक्रांति#MakarSankranti2026
बहुत ही दुखद घटना
#सवाईमाधोपुर#विधानसभा परिवार के मलारना डूंगर क्षेत्र के पीपलवाड़ा नदी गांव में एक घर में लगी भीषण आग से दो सगी बहनों के जलने और कई बकरियां भी जलकर मरने के हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुए।ईश्वर शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।
ॐ शांति!
मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ग्राम सुन्दरपुरा (कोटपूतली) के वीर सपूत श्री रामसिंह जी कसाना की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है
ईश्वर वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।ॐ शांति!
आज #सवाईमाधोपुर#विधानसभा परिवार के क्षेत्र शहर (सीटी ) में हरिजन बस्ती में माँ बिजासन माता कि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बस्तीमाता के आग्रह पर शिरकत की एवं बस्तीमाता की खुशहाली की माता रानी से कामना की..!!
#Sawaimadhopur
आज खण्डार के बड़ा बेहरावण्डा सरपंच श्री जुगल जी चौधरी की माता जी की बैठक में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
#Khandar#Sawaimadhopur
प्रकाश और उल्लास के इस महापर्व दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि, और आरोग्य का संचार करे यही मंगलकामना है।
#दीपावली#HappyDiwali#DiwaliCelebration
नरक चतुर्दशी (रूप चौदस) के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्रीकृष्ण ने जैसे नरकासुर का विनाश किया, वैसे ही आपके जीवन से सभी दु:खों का नाश हो।
आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बढ़े; जीवन का हर क्षण आनंदमय हो, यही कामना करती हूँ।
#रूपचौदस