आगामी निकाय चुनाव व ग्राम पंचायत चुनाव हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशानुसार संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे आप लोग इस भारी संख्या में आए आपका आभार धन्यवाद, हमे आने वाले चुनावों में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ना है और जीत का परचम लहराना है l @INCIndia
राजस्थान विधानसभा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विधायी गौरव यात्रा” और वर्तमान व पूर्व विधायकों के महा-समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर की समृद्ध संसदीय परंपराओं को सादर नमन। #RajasthanAssembly
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @drcpjoshi
गौ रक्षक अमर शहीद चौधरी हरफूल जाट (जुलानी वाला) के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि और शत शत नमन।
भारत के इतिहास में अनेक ऐसे वीर हुए जिन्होंने अपने धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। ऐसे ही अमर वीरों में गौ रक्षक स्वर्गीय चौधरी हरफूल जाट (जुलानी वाला) का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।
चौधरी हरफूल जाट का जन्म हरियाणा के जुलानी गांव में एक किसान परिवार में हुआ। बचपन से ही उनमें साहस, स्वाभिमान और गौमाता के प्रति अटूट श्रद्धा थी। उस समय अंग्रेजी शासन के दौरान गौवंश की तस्करी और हत्या की घटनाओं से वे अत्यंत व्यथित रहते थे।
उन्होंने गौवंश की रक्षा को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया। कई अवसरों पर उन्होंने गौ तस्करों और अंग्रेजी शासन के संरक्षण में चल रही गतिविधियों का डटकर विरोध किया। उनके साहस और निर्भीकता से अंग्रेजी हुकूमत घबरा गई। अंततः उन्हें गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया और 29 जुलाई 1936 को अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी।
लेकिन फांसी का फंदा भी उनके विचारों और त्याग को नहीं रोक सका। चौधरी हरफूल जाट ने यह संदेश दिया कि अपने धर्म, संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता।
आज भी उनका जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। जाट समाज सहित समस्त देश उनके बलिदान को श्रद्धा और गर्व के साथ स्मरण करता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
अमर शहीद गौ रक्षक चौधरी हरफूल जाट (जुलानी वाला) को शत-शत नमन।
#जाट_समाज
एक समय था जब कांग्रेस सरकार में विकास, जनसुनवाई और आम आदमी की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाती थी। किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक अपने मुद्दों को लेकर सरकार तक आसानी से पहुँच पाते थे। विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का वातावरण भी बना रहता था।
आज प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोज़गारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और जनसुनवाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रही है। लोगों के बीच यह भावना बढ़ी है कि उनकी आवाज़ पहले जितनी प्रभावी ढंग से नहीं सुनी जा रही।
प्रदेश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जनता को जोड़े, विकास को गति दे और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दे। हमारा विश्वास है कि जनसेवा, विकास और जवाबदेही ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। #MahadevSinghKhandela #khandela #sikar
सबसे ज़्यादा विदेश यात्राएँ।
सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान।
लेकिन जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तब एक भी देश खुलकर भारत के साथ खड़ा नहीं दिखा।
कूटनीति की असली परीक्षा पुरस्कारों या विदेश यात्राओं से नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने वालों से होती है। #votechor
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहें करण सिंह उचियारड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
@ks_uchiyarda
राजस्थान की विधानसभा में सबसे लम्बे कद के विधायक आदरणीय बड़े भाई साहब श्री @DrVikasAjmer जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@yadavakhilesh
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खंडार के पूर्व विधायक श्री अशोक बैरवा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@INCAshokBairwa
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गिरधारी लाल शर्मा के सेवानिवृत समारोह में शिरकत कि और उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद व आगे के सुखद जीवन के लिए शुभकामना दी l
विवादित थाना फिर शर्मसार
सीकर जिले के रींगस थाने में फिर बजा एसीबी का सायरन
सहायक उप निरीक्षक सांवताराम और हैड कानिस्टेबल जयसिंह 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
@AcbRajasthan@1K_Nazar