भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी भाईसहाब को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाए। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते है 💐
@madanrrathore
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@dpradhanbjp
आज उदयपुर स्थित मोती मगरी पर बने ऐतिहासिक महाराणा प्रताप स्मारक पर महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यह पावन स्थल महाराणा प्रताप जी की अदम्य वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व दिवस पर उदयपुर में आयोजित ‘हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह’ में परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता कर महाराणा प्रताप जी के अद्वितीय शौर्य और स्वाभिमान को नमन किया। इस अवसर पर पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और अटूट स्वाभिमान की अमर प्रेरणा है। उनका संघर्ष हमें विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित और आत्मसम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। हल्दीघाटी की पावन भूमि आज भी उनके अद्वितीय पराक्रम, अजेय संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गौरवगाथा की साक्षी है, जो प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राजस्थान की हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं गौरवपूर्ण विरासत के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है। महाराणा प्रताप जी की अमर गाथा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान एवं कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाते रहेंगे।
Happy to meet you in Nice, my friend President Macron. Thank you for taking part in ‘Bharat Innovates’ at a time when our nations are marking the ‘Year of Innovation.’
@EmmanuelMacron
आज मुझे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का सौभाग्य मिला। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। राजस्थान सहित समस्त देश की सेवा करने का यह नया अवसर मुझे देवतुल्य जनता और पार्टी के प्रति और भी अधिक समर्पित करता है।
मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी सहित सभी प्रियजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी, प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम जी, श्री भूपेंद्र सैनी जी, श्री श्रवण बगड़ी जी, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती जी तथा सीकर जिलाध्यक्ष श्री मनोज बाटड़ जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
.
#LongestServingElectedPMModi @narendramodi@BJP4India@ajaeybjp@BJP4Rajasthan
आज भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी श्री @DrSatishPoonia जी एवं श्रीमती @alka_gurjar जी के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में आप दोनों राज्यसभा में राजस्थान की आकांक्षाओं, जनभावनाओं एवं प्रदेश के विकास संबंधी मुद्दों का प्रभावी और सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती @VasundharaBJP जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी एवं श्री @DrPremBairwa जी सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी, सांसदगण, विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी के साथ सहभागिता की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग जी सहित प्रदेश के मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@ajaeybjp
आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी से आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी, प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी जी, श्री भूपेंद्र सैनी जी एवं प्रदेश मंत्री श्री अजीत माँड़ण उपस्थित रहे।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan@ajaeybjp
राजस्थान से राज्यसभा हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ; पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी हार्दिक साधुवाद करता हूँ, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग ने मुझे इस जिम्मेदारी के योग्य बनाया; आप सभी का यह विश्वास मुझे राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin
📍जयपुर
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया गया।
.
#12YearsOfModiGovernment @BJP4India@BJP4Rajasthan
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा श्री अजेय कुमार जी को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पित नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं!
@ajaeybjp@BJP4Rajasthan
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत समीक्षा और चर्चा की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगठनात्मक तैयारियों और कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan