अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों के अनुभव और स्मृति के आधार पर कह सकता हूँ कि अस्सी–नब्बे के दशक तक भारत की नज़र में संयुक्त राज्य अमेरिका केवल अवसरों का देश नहीं था, बल्कि ‘शक्ति के असंतुलन’ का प्रतीक भी था। उनदिनों हम आर्थिक रूप से कमजोर थे, पर नैतिक रूप से निर्भीक; नव-उपनिवेशवाद या साम्राज्यवाद दिखता था या वो तौर-तरीके दीखते थे तो उसे इंगित करने का का साहस भी था।
**************
आज स्थिति बिलकुल उलट है, हमारी समृद्धि बढ़ी, पर सामूहिक चेतना का स्वर धीमा हो गया है। कूटनीति “राष्ट्रीय हित” की भाषा में सिमटकर मानो नैतिक प्रश्नों से विमुख हो गई है। पर एक सभ्यता, जिसने दुनिया को करुणा और सह-अस्तित्व का पाठ पढ़ाया, वह यदि अन्याय पर मौन साध ले तो यह केवल रणनीति नहीं, आत्म-विस्मृति है। और यह आत्म-विस्मृति अपने देश के लिए शोक का एक लम्बा काल सा हो गया है। देश के अन्दर राजनीतिक सहमती/असहमति अपनी जगह लेकिन देश का एक साझा स्वर अमेरिका उन देशों तक जाना चाहिए था जिन्होंने मध्ययुगीन बर्बरता का आज के सन्दर्भ में ‘न्यू नार्मल’ बना दिया है ।
**************
सनद रहे!! चुप्पी कभी तटस्थ नहीं होती; वह अक्सर शक्तिशाली के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है इसलिए सवाल अमेरिका पर नहीं, हम पर है.........क्या हम अब भी वही देश हैं जो सच को, चाहे वह असुविधाजनक ही क्यों न हो, कहने का साहस रखता था? शायद नहीं......
जय हिन्द
#IranIsraelWar
70k Rly Ers (JE/SSE) humbly thank Hon'ble MR Er @AshwiniVaishnaw ji for sparing about 40 min to hear grievances & assuring +ve early action in presence of Shri A Shukla ji, Rail pravari of @BMSkendra. Thanks to Shukla ji for extending strong support on behalf of @brmsunion.
सरकार नहीं बदली इसका मतलब ये नहीं कि देश का युवा चुपचाप बैठकर मीडिया और सरकार का तमाशा देखता रहेगा।
रेलवे ग्रुप डी के करोड़ों बेरोजगार युवा कभी भी सड़क पर आ सकते हैं। रोजगार की भूख तानाशाह की कुर्सी को भी खा सकती हैं।
#NationalUnemploymentDay
सरकार नहीं बदली इसका मतलब ये नहीं कि देश का युवा चुपचाप बैठकर मीडिया और सरकार का तमाशा देखता रहेगा।
रेलवे ग्रुप डी के करोड़ों बेरोजगार युवा कभी भी सड़क पर आ सकते हैं। रोजगार की भूख तानाशाह की कुर्सी को भी खा सकती हैंl
#राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस