प्रभु श्री राम और बजरंग बली के नाम पर बहुत वोट मांग लिए अमित शाह जी..
कभी अपने काम पर भी तो मांगो!!
महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करो..
देश के वास्तविक मुद्दों से इतना डरती क्यों है भाजपा?
धर्म, ध्रुवीकरण के सहारे ही क्यों चुनाव में उतरती है भाजपा?
कांग्रेस सरकार में राजस्थान के युवाओं के रोजगार की चिंता में व्याकुल हुई जा रही भाजपा ने 5 साल में ढाई लाख सरकारी नौकरियों का संकल्प जताया है...
अरे कांग्रेस तो इससे ज्यादा तो कर ही चुकी है, कुछ तो आंकड़ा बढ़ाते!!
और देश की बात करें तो मोदी जी ने युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था अब ये झांसा नहीं तो और क्या है...?? पिछले चुनावों के वादे तो पूरे हुए नहीं और मोदी की गारंटी नाम का जुमला और ले आए..!!