भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से देश के संगीत क्षेत्र को अपार क्षति हुई है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी साधना से फ़िल्मों के माध्यम से अजरामर गीतों द्वारा लोकरंजन के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा देशभक्तों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त होती रही। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा। ॐ शांति।
- डॉ. मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के पूर्वजों के गांव कंदकुर्ति (तेलंगाना) में श्री केशव स्फूर्ति मंदिर का लोकार्पण पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने किया।
नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!
यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।
आपका 🚩
आशीष सिंह एडवोकेट
उन्नाव
#Breaking: Calcutta High Court judge Justice Chitta Ranjan Dash, who retires today, admits in open court that he was a member of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
He said that he was a member since his childhood till he attained youth.
The judge, however, maintained that he distanced himself from RSS after joining judiciary (27 years ago).
#CalcuttaHighCourt #RSS
#लोकसभाचुनाव2024
राष्ट्र हित में
मेरा वोट भ्रष्टाचार पर चोट
मेरा वोट परिवारवाद पर चोट
मेरा वोट आतंकवाद पर चोट।।
मेरा वोट विकास के लिए
मेरा वोट हिंदुत्व के लिए
मेरा वोट प्रभु श्री राम के चरणों में
जय श्री राम
@BJP4India @nare
शोक संदेश
अत्यंत दुःखद है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, जो विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री तथा प्रवक्ता और राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक रहे, श्री वीरेश्वर द्विवेदी जी का निधन हो गया।
स्नेह और चिन्तनशील व्यक्तित्व के धनी श्री वीरेश्वर जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता बनकर संघकार्य में स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने संघ और अन्यान्य संगठनों में विविध दायित्वों का सामर्थ्य व लगन से सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अध्ययन-लेखन कार्य में विशेष रुचि एवं तज्ञता रखने वाले वीरेश्वर जी व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील थे।
वीरेश्वर जी ने राष्ट्र-यज्ञ में अपना सारा जीवन समिधा जैसे अर्पित कर दिया। वीरेश्वर जी के प्रति हम अपना अंतिम प्रणाम निवेदित करते हुए उनसे प्रेरणा पाये असंख्य कार्यकर्ताओं और परिजनों को अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
गुरु और पंथ की सेवा में सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सचखंड श्री दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन का समाचार पा कर अतीव दुःख हुआ।
ज्ञानी जगतार सिंह जी ने अखंड पाठी व ग्रंथी के नाते कई वर्ष सेवा निभाने के बाद श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी के रूप में गुरु और पंथ की अपार सेवा की। ज्ञानी जी का सम्पूर्ण जीवन गुरु और पंथ की सेवा में समर्पित रहा जो हम सब के लिए अनुकरणीय है। उनकी पवित्र जोत अखण्ड ज्योति में समा गई। गुरु महाराज जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, हम ऐसी प्रार्थना करते हैं।
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ