#Balotra#गुड़ामालानी:पूनिया परिवार ने मां देवल मंदिर में 5 तोला सोना किया भेंट,
देवल पाल स्थित मां देवल मंदिर में राणासर खुर्द निवासी अनिता पुत्री बुधराम पूनिया ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ 5 तोला सोना किया भेंट,परिवार की ओर से मां देवल के चरणों में भेंट की समर्पित कर महंत श्री योगानंद गिरी से लिया आशीर्वाद
@Ashok_puniya #Gudamalani #MaaDeval #DevalPal #PooniaParivar #Rajasthan #श्रद्धा #आस्था
@AshokPoonia65
बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक, पर्यावरण एवं जीव रक्षा का संदेश देने वाले जन-जन के आराध्य श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान के जन्मोत्सव पर समस्त समाज बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#गुरू_जम्भेश्वर_जन्मोत्सव
बिश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक, पर्यावरण एवं जीव रक्षा के महान प्रेरक तथा जन-जन के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान जी के पावन जन्मोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं!
उनकी शिक्षाएँ हमें प्रकृति संरक्षण, जीवमात्र के प्रति करुणा और सद्भाव का संदेश देती हैं। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर पर्यावरण एवं जीव रक्षा के संकल्प को और सशक्त बनाएं।
"गुरु परंपरा के सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित प्रेरणादायी आयोजन"
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जोधपुर स्थित श्री सांवरलाल ऑस्टियोपैथ चैरिटेबल संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित करते हुए संत-महात्माओं, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को ज्ञान, संस्कार, सेवा और सदाचार के पथ पर अग्रसर करता है। समस्त पूज्य गुरुजनों को सादर नमन।
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@madanrrathore@DrPremBairwa@KumariDiya@DIPRRajasthan
आज गुरु पूर्णिमा के अत्यंत पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @BhajanlalBjp जी की अभिनव पहल एवं निर्देशानुसार आयोजित "गुरु वंदन कार्यक्रम" में सहभागिता करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पुनीत अवसर पर चाँदपोल, जोधपुर स्थित शाहपुर पीठ, बड़ा रामद्वारा पहुँचकर श्रद्धेय संत श्री मोहनराम जी महाराज के दर्शन किए। गुरुदेव को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-शांति व निरंतर समृद्धि की प्रार्थना की। संतों का यह पावन सानिध्य और मार्गदर्शन ही हमारे सुशासन तथा जनकल्याण के संकल्प का मुख्य आधार है।
इस अवसर पर जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#गुरु_पूर्णिमा
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@DIPRRajasthan
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह जी तथा महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम करने पर हरजिंदर कौर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप दोनों की यह शानदार उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।
#Cheer4Bharat #CWG2026
कल गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान विष्णु नगर, धोरीमन्ना में श्री पाबूराम जी सुपुत्र श्री अर्जुनराम जी डारा के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम, ग्राम लूणवा में श्री नरेश जी सुपुत्र श्री गंगाराम जी सियाक के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम तथा सदराम नगर (बाण्ड) में श्री सदराम जी सुपुत्र स्व. श्री भीखाराम जी ढाका के वैवाहिक कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कर आत्मीय जनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य बना रहे।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
"ज़मीन पर बैठे परिंदे क्यों आसमान देख रहा है, खोल तेरे पंख ये दुनिया तेरी उड़ान देखना चाहती है।" 🦅✨
राज्य मंत्री श्री @kkvishnoibjp जी के ये शब्द युवाओं को अपनी सीमाओं को तोड़कर अनंत संभावनाओं की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। खुद पर विश्वास रखें और उड़ान भरें! #KK_Bishnoi