ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में महिला बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का मान बढ़ाने वाली कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
जय हिन्द 🇮🇳🥊
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री,आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। @drcpjoshi
हिण्डोली-नैनवां विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान के तहत AICC राष्ट्रीय सचिव श्रीमती पूनम पासवान जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
@PunamPaswanINC@INCRajasthan
अशोक चांदना जी ने बुंदी जिला कलेक्ट्रेट पर 23 जुलाई रात को कई अधिकारियों की निंद हराम कर दिया था।
मैं तो निवेदन करूंगा माननीय श्री @RahulGandhi जी से कि @AshokChandnaINC जी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दो राजस्थान ही नहीं देश में कांग्रेस की लहर दोडेगीं।
आप सभी से अपील है की जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में आज #बूंदी में मशाल जुलूस एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्यां में पधारें l
23 जुलाई 2026 l सायं 7:00 बजे
📍बाईपास पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट बूंदी
अंता विधायक श्री प्रमोद जैन भाया जी से उनके आवास पर मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।
बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे आपको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें l
@PramodBhayaINC
चित्तौड़गढ़ के राजकीय राशमी अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
मैं जिला प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूँ कि मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आंदोलनरत प्रतिनिधियों से संवाद कर, चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएं और सभी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएं l
@RajCMO@BhajanlalBjp@DmChittorgarh
स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटती भाजपा सरकार!
दरा का नया गाँव (डाबेटा), हिंडोली निवासी श्री गणेश प्रजापत जी के 1 किलोवाट बिजली कनेक्शन का यह बिजली बिल देखिए। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मात्र एक माह का ₹51,114 का बिल आना आम जनता की जेब पर डाका है।
क्या यह संभव है कि ग्रामीण परिवेश का कोई व्यक्ति इतना भारी-भरकम बिजली बिल भरने में सक्षम है ? और क्या उसने इतनी बिजली का उपभोग किया होगा ? @RajCMO@JVVNLCCare@INCRajasthan
पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
~ आदरणीय श्री @RahulGandhi जी, नेता विपक्ष लोकसभा
ठीकरदा गाँव में लगे 35 स्मार्ट मीटरों में से 25 के बिजली बिल ₹10,000 से लेकर ₹56,000 तक आएं हैं।
यह स्मार्ट मीटर नहीं, यह किसानों और आमजन की जेब काटने का भाजपा मॉडल है।
📍 बून्दी, राजस्थान
#Hindoli#Bundi#Rajasthan#KisanHunkar
चांदना के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी कभी नहीं रही
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के युवा नेताओं में पूर्व मंत्री अशोक चांदना का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। बूंदी जिले की हिण्डोली विधानसभा सीट से लगातार जनसमर्थन प्राप्त करने वाले अशोक चांदना ने संगठन से लेकर सरकार तक अपनी अलग पहचान बनाई। वे युवाओं, किसानों, खिलाड़ियों और आमजन के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
संगठन से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
अशोक चांदना ने वर्ष 2009 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2010 में अजमेर जिला परिषद सदस्य चुने गए तथा राजस्थान युवा कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी मिली। बाद में वर्ष 2013 से 2020 तक उन्होंने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
हिण्डोली से लगातार तीन बार विधायक
अशोक चांदना पहली बार 2013 में हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने 2018 में दूसरी बार और 2023 में तीसरी बार लगातार जीत दर्ज कर हिण्डोली का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रकार वे अभी तीसरी बार के विधायक हैं। कहा जाता है विधायक के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी होती है लेकिन विधायक अशोक चांदना के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी कभी नहीं रही। क्योंकि उनका सीधा जनता से जुड़ाव और जनता के लिए लड़ना यह उनकी कार्यशैली है।
मंत्री के रूप में निभाई अहम जिम्मेदारी
दिसंबर 2018 से दिसंबर 2023 तक अशोक गहलोत सरकार में अशोक चांदना ने युवा मामले एवं खेल , कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक जैसी पहल भी चर्चा में रही।
हिण्डोली की जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहे
विधायक के रूप में अशोक चांदना ने हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को विधानसभा और विभिन्न प्रशासनिक मंचों पर लगातार उठाया। क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वे सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। वे कहते है हिण्डोली की जनता उनके लिए सर्वोपरि है।
कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में निभाई भूमिका
कोटा में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान अशोक चांदना ने कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर संवाद किया।
राजनीतिक सफर एक नजर में
2009 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सक्रिय राजनीति की शुरुआत और राजस्थान युवा कांग्रेस में महासचिव।
2010 – अजमेर जिला परिषद सदस्य।
2013– अप्रेल 2020 – राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
2013 – पहली बार हिण्डोली से विधायक निर्वाचित।
2018 – दूसरी बार विधायक चुने गए।
2018–2023 – राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी।
2023 – तीसरी बार हिण्डोली विधानसभा से विधायक निर्वाचित।
राजस्थान की राजनीति में अशोक चांदना को ऐसे युवा नेता के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई। हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा युवाओं और किसानों की आवाज बनने के कारण उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान स्थापित की है।
@AshokChandnaINC@RahulGandhi@kharge@priyankagandhi@INCIndia@INCRajasthan
राजस्थान कांग्रेस में आज की तारीख में सबसे ज्यादा ऐक्टिव नेता कोई है तो वो है अशोक चांदना जी,
अशोक चांदना हिंडोली बूंदी जिले से लगातार तीन बार से विधायक हैं और राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अशोक चांदना जी हाड़ौती भाषा में जिस तरह से भाजपा और भजनलाल सरकार पर तीखे भाषण देकर सवाल खड़े कर रहे हैं वो पुरे राजस्थान को पसंद आ रहे हैं।
मैं तो माननीय श्री @RahulGandhi जी से ओर @INCIndia के तमाम सीनियर नेताओं से निवेदन करता हूँ कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान @AshokChandnaINC जी को सौंप दो राजस्थान की कांग्रेस पुरे भारत में लहर बना देगी।
अशोक चांदना जी वो नेता है जिन्होंने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कई सैकड़ों युवा नेताओं की फौज तैयार करी थी, लेकिन आज वो फौज घर पर आराम कर रही है क्योंकि उन युवाओं को कांग्रेस में कोई पुछने वाला नहीं है, ना उनके पास कोई पद है, और ना कोई जिम्मेदारी।
इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अशोक चांदना जी जैसे नेताओं को आगे लाना ही होगा।
@ashokgehlot51@INCRajasthan@srinivasiyc@kcvenugopalmp@priyankagandhi
भाजपा RSS अपराधियों और गुंडों की गैंग हैं,
ये धर्म के रक्षक नहीं, भक्षक हैं।
जो भगवान श्रीराम को नहीं छोड़ें, वे जनता को क्या छोड़ेंगे।
@INCIndia@INCRajasthan