मा. द्रोपदी मुर्मू को महामहिम राष्ट्रपति के पद पर चुनाव कराते समय भाजपा ने आदिवासी समाज के सम्मान की दोहाई देते हुए अपनी पीठ थपथपाई थी, अब भाजपा महा. राष्ट्रपति के पद पर बैठाकर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी से संसद का उद्दघाटन न कराकर जहाँ एक ओर राष्ट्रपति जी का अपमान करने के साथ संविधान, लोकतान्त्रिक परम्पराओं का अपमान कर रही हैं वहीं दूसरी ओर देश की जनता के साथ-साथ विशेष रूप से आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो को भी अपमानित करने का घिनौना खेल खेल रही है। आखिर भाजपा का दलित-आदिवासी व पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ ही गया।
सेंगोल राजदंड, राजतंत्र का प्रतीक था। आज देश में लोकतंत्र है, लोकतंत्र में राजतंत्र के प्रतीक सेंगोल का क्या काम? सेंगोल के प्रति भाजपा सरकार की दीवानगी इस बात का प्रमाण है कि इसको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है जो लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है।
आपको एवं आपके परिवार को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई । यह वर्ष आपके लिए शान्ति, सुखमय एवम समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो, ऐसी मेरी कामना है। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए।
"अभीधज्जा महारट्ठा अग्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर" बुद्ध धम्म गुरु जी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलकामनाएं... तथागत बुद्ध से यही प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहे व आपका आशीर्वाद इसी प्रकार हम सब पर बना रहे... 💐💐
अत्यंत दु:खद.…
गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत..NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है...
तथागत गौतम बुद्ध से यही प्रार्थना है कि परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें...
बेटे सम्राट मौर्य को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं, तथागत भगवान बुद्ध से प्रार्थना है कि वह आप पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें वह आप को सदैव स्वस्थ एवं सुखी रखें!!💕💐