शिक्षक संगठनों की जयपुर बैठक में सभी संगठनों ने विभाग के हर निर्णय का साथ देने का भरोसा दिया था
संघों ने पक्ष रखा कि अवकाश कटौती नहीं किए जाने चाहिए इस पर शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक द्वारा वादा किया गया था कुल अवकाश कम नहीं होंगे, अब 11 अवकाश कम कर दिए जिसका संगठन विरोध करता है।
*सृष्टि की सबसे ख़ूबसूरत सर्जनात्मक कृति "स्त्री " हैं, बिना स्त्री के प्रकृति ही अधूरी है।*
इस धरा का सर्जन करने वाली समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
#महिला_दिवस#udd
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न
छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।”
#संत_शिरोमणि_गुरु_रविदास_जी_की_जयंती पर उन्हे कोटि-कोटि नमन..!
संत गुरु रविदास जी का सपना था—भूख, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज
जय गुरु रविदास जी🌹🌹🙏🙏
RPSC ने विगत दिनों Assistant Prosecution Officer (सहायक अभियोजन अधिकारी) का परिणाम जारी किया है, जिसमें 181 पदों पर मात्र 04 अभ्यर्थी ही योग्य पाए गए हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है—इससे पहले राजनीति विज्ञान के 225 पदों में से सिर्फ 06 अभ्यर्थी ही चयनित हुए थे। अन्य विषयों में भी लगातार पद खाली रहना अब आम बात बन चुका है। ऐसा साफ प्रतीत होता है कि राजस्थान के युवाओं को अशिक्षित और बेरोजगार बनाए रखने की एक सुनियोजित लापरवाही लगातार जारी है। हर परीक्षा में भारी-भरकम फीस लेकर सरकार और उसके संगठन केवल अपना ख़ज़ाना भरते हैं, जबकि योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों के सपनों को अंधकार में छोड़ दिया जाता है।
आज प्रदेश का युवा गंभीर संकट से गुजर रहा है, लेकिन न भर्ती संस्था के सदस्य, न उसका अध्यक्ष, न सरकार—कोई भी इस अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर जिम्मेदारी से आवाज़ नहीं उठा रहा। यहाँ तक कि विषय-विशेषज्ञ और कोचिंग संस्थान भी मौन हैं, मानो सब अपनी-अपनी सुविधाओं में व्यस्त हों।
मैं राज्य सरकार से दृढ़ता से मांग करता हूँ कि इस स्थिति पर तुरंत संज्ञान लें, अन्यथा याद रखें, यही उपेक्षित और ठगा हुआ युवा आपकी सरकार के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा।
@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@RPSC1
"आप थे, इसलिए हम हैं"
लाखों-करोड़ों गुलामों को इंसान बनाने वाले , शोषित, वंचित वर्गों की आवाज एवं उनके मसीहा व देश के प्रथम कानून मंत्री तथा संविधान के निर्माता डॉ० बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हे कोटि कोटि नमन।
#महापरिनिर्वाण_दिवस#जयभीम
वंचित, शोषित एवं महिला वर्ग के सशक्तीकरण तथा सामाजिक उन्नयन हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#jyotibaphule
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन।
विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
#बिरसामुंडा